{"_id":"5b40c9ba4f1c1b86468b513b","slug":"41530972602-jhansi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जांच कमेटी गठित---City","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जांच कमेटी गठित---City
Updated Sat, 07 Jul 2018 07:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
समिति की जांच करेगी प्रशासनिक कमेटी
झांसी। उत्तर प्रदेशीय सफाई मजदूर संघ एवं उत्तर प्रदेश मजदूर संघ द्वारा नगर निगम में संचालित महर्षि वाल्मीकि सहकारी ऋण समिति में अनियमितताओं का आरोप लगाया था। इस पर जिलाधिकारी शिव सहाय अवस्थी ने जांच कराने के लिए कमेटी गठित कर दी है।
जांच कमेटी में अपर जिलाधिकारी को अध्यक्ष, मुख्य कोषाधिकारी को सचिव, नगर निगम के मुख्य नगर लेखा परीक्षक को सदस्य और नगर निगम के लेखाधिकारी को कमेटी का सचिव बनाया गया है। जिलाधिकारी ने जांच कर दो महीने में रिपोर्ट देने के निर्देश दिए हैं। उधर, महर्षि वाल्मीकि सहकारी ऋण समिति के संचालक नरेश डागौर ने बैठक कर जून की ऋण कटौती का चेक नगर निगम द्वारा उपलब्ध नहीं कराने पर रोष व्यक्त किया था। इस पर शनिवार को नगर आयुक्त प्रताप सिंह भदौरिया ने समिति को चेक दे दिया है। इस मौके पर रामजी शरण करौसिया, दिनेश हवलदार, विमला वोहद, गायत्री चंडारिया, शांति सारवान, कुंदन लाल, बालकृष्ण गांचले मौजूद रहे।