फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   कृषि- अन्ना प्रथा की रोकथाम को मंथन-City

कृषि- अन्ना प्रथा की रोकथाम को मंथन-City

Mon, 14 Aug 2017 09:03 PM IST
Updated Mon, 14 Aug 2017 09:03 PM IST
विज्ञापन
कृषि- अन्ना प्रथा की रोकथाम को मंथन-City
कृषि
विज्ञापन

-----
गोमूत्र से बन सकती है सीएनजी
सब हेड: गो सेवा आयोग के अध्यक्ष ने कहा, सीएम के समक्ष रखेंगे प्रस्ताव
क्रासर
छुट्टा जानवरों की समस्या के समाधान पर हुई चर्चा
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी।
गोमूत्र से कंप्रेस्ड नेचुरल गैस (सीएनजी) बनाई जा सकती है। यह योजना गो सेवा आयोग के अध्यक्ष राजीव गुप्ता को पं. दीनदयाल उपाध्याय उन्नत कृषि शिक्षा योजना व बुंदेलखंड किसान समृद्धि अभियान की बैठक में बताई गई। उन्होंने कहा कि वह मुख्यमंत्री के सामने यह प्रस्ताव रखेंगे।
सोमवार को गो सेवा आयोग के अध्यक्ष राजीव गुप्ता ने जिले का दौरा किया। सिमरधा गांव में हुई विचार गोष्ठी में सुझाव दिया गया कि एक गाय के मूत्र से दस एकड़ जमीन को उर्वरक बनाया जा सकता है। बीजशोधन के लिए पांच किलो गोबर, पांच लीटर गो मूत्र, 50 ग्राम चूना, एक मुट्ठी मेड़ की मिट्टी और 20 लीटर पानी मिलाकर 24 घंटे रखने से 100 किलो बीज उपचारित हो जाता है। इसके अलावा गाय के गोबर और गोमूत्र से सीएनजी गैस बनाई जा सकती है। इसके लिए एक हजार गायों की जरूरत पड़ेगी। इससे छुट्टा जानवरों की समस्या हल होगी। बताया गया कि गलत योजनाओं के क्रियान्वयन की वजह से अब तक सात हजार करोड़ रुपये खर्च हो गए और छुट्टा जानवरों की समस्या का कोई समाधान नहीं निकल सका।
विज्ञापन

सुझावों को गो सेवा आयोग अध्यक्ष ने सुना और मुख्यमंत्री को बताने का आश्वासन दिया। इसके बाद ही इन सुझावों पर कोई निर्णय होगा। संभावना जताई गई कि 31 अगस्त को मुख्यमंत्री के समक्ष योजनाओं का प्रजेंटेशन होगा। इस मौके पर विधायक जवाहर राजपूत, हृदयनाथ सिंह, जगदीश नारायण, श्याम बिहारी गुप्त, आचार्य अविनाश उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


फोटो
-------
गो सेवकों ने प्रदर्शन किया
श्री गोधाम गो सेवा समिति अंबावाय के सदस्य बीकेडी चौराहा स्थित श्री हनुमान मंदिर के पास इकट्ठे हुए। यहां से नारेबाजी करते हुए सर्किट हाउस पहुंचे। यहां पर गो सेवा आयोग अध्यक्ष से मुलाकात नहीं होने पर धरने पर बैठ गए और काफी देर तक नारेबाजी करते रहे। उनकी मांग थी कि छुट्टा गायों का संरक्षण किया जाए, ताकि रेलवे स्टेशन व सड़कों पर घूमनी वाली गायों की असमय मौत न हो। इसके बाद वह विकास भवन पहुंचे और गो सेवा आयोग अध्यक्ष को समस्या बताई। उन्होंने उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया। इस मौके पर राजकुमार गोस्वामी, अरुण शास्त्री, दिनेश पाल, ठाकुरदास लंबरदार, विष्णु शास्त्री, आलोक गोस्वामी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed