फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   रानी लक्ष्मीबाई फाइल चार-Lalitpur

रानी लक्ष्मीबाई फाइल चार-Lalitpur

Sat, 17 Jun 2017 10:51 PM IST
Updated Sat, 17 Jun 2017 10:51 PM IST
विज्ञापन
रानी लक्ष्मीबाई फाइल चार-Lalitpur
फोटो
विज्ञापन

----
झांसी की ज्योति से ग्वालियर में रोशन हुई रानी की समाधि
सब हेड: बलिदान ज्योति यात्रा का कई जगह पुष्प वर्षा करके किया गया स्वागत
क्रासर
रानी लक्ष्मीबाई के बलिदान दिवस पर उनकी समाधि पर मेला शुरू
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी।
शनिवार सुबह झांसी किले से शुरू होकर शाम को बलिदान ज्योति यात्रा ग्वालियर में वीरांगना रानी लक्ष्मी बाई की समाधि स्थल पर पहुंची। यहां झांसी से ले जाई गई ज्योति से समाधि स्थल की मशाल को प्रज्वलित कर तीन दिवसीय मेले का शुभारंभ किया गया। बलिदान ज्योति यात्रा का महानगर में कई स्थानों सहित दतिया, सोनागिर, डबरा आदि स्थानों पर पुष्प वर्षा करके स्वागत किया गया।
किले से प्रारंभ हुई बलिदान ज्योति यात्रा में युवा दुपहिया वाहनों पर केसरिया झंडा लहराते हुए जयकारे लगा रहे थे। डीजे पर बज रहे देशभक्ति के तरानों पर कई युवाओं ने देशभक्ति के नारे लगाए। मशाल ज्योति को बजरंग दल उत्तर प्रदेश-उत्तराखंड प्रमुख सुरेंद्र, विश्व हिंदू परिषद के जिला महामंत्री अंचल अड़जरिया लिए थे। किला गेट से होती हुई यात्रा एसपीआई इंटर कॉलेज, पंचकुइयां चौराहा, कोतवाली, सिंधी तिराहा से रानीमहल पर पहुंची। इसके बाद यात्रा मिनर्वा चौराहा, गोविंद चौराहा, बीकेडी से होती हुई ग्वालियर के लिए रवाना हो गई, जो शाम को वहां रानी के समाधि स्थल पहुंची। यहां तीन दिवसीय मेले का शुभारंभ हुआ।
विज्ञापन

यात्रा का स्वागत विद्युत व्यापार मंडल के केके गुप्ता, सुभाष गंज व्यापार मंडल के विजय जैन पुष्प वर्षा कर किया। इस अवसर पर एसपी सिटी देवेश पांडेय, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व विजय बहादुर सिंह, परिषद के जिलाध्यक्ष पंकज गुप्ता, अनिल श्रीवास्तव, अनूप करौसिया, सुमित नाहर, प्रभाकर अवस्थी, नरेश कश्यप, शनि वर्मा, गिरीश प्रजापति, हरीश, बिपिन खटीक, पंकज खटीक, आदित्य तिवारी, सीमा, शुभम साहू आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


महारानी को दी जाएगी 21 तोपों की सलामी
स्वतंत्रता संग्राम की प्रथम दीपशिखा वीरांगना महारानी लक्ष्मीबाई के बलिदान दिवस पर रविवार को महारानी लक्ष्मीबाई पार्क में पुष्पांजलि कार्यक्रम होगा। महापौर किरन वर्मा ने बताया कि शाम छह बजे महारानी को 21 तोपों की सलामी दी जाएगी। पुष्पांजलि कार्यक्रम में शिवपुरी से सैकड़ों लोग मशाल लेकर पद यात्रा कर शामिल होंगे। पद यात्री नगर प्रवेश के बाद होटल हाइवे से रस बिहार चौराहा, आजाद गंज, टंडन रोड, बीकेडी चौराहा, जीवनशाह तिराहा से जुलूस के रूप में रानी लक्ष्मीबाई पार्क में पहुंचेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed