{"_id":"60d787778ebc3e32e34fb530","slug":"40-bdc-take-certificate-jhansi-news-jhs1980816157","type":"story","status":"publish","title_hn":"रसूखदार उम्मीदवार ने जमा करा लिए 40 बीडीसी सदस्यों के सर्टिफिकेट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रसूखदार उम्मीदवार ने जमा करा लिए 40 बीडीसी सदस्यों के सर्टिफिकेट
विज्ञापन
झांसी। ब्लॉक प्रमुख पद हथियाने को लेकर घमासान छिड़ चुका है। प्रमुखी हथियाने को चिरगांव ब्लॉक के एक रसूखदार उम्मीदवार ने 40 नवनिर्वाचित क्षेत्र पंचायत सदस्यों को पहले ही अपने पाले में कर लिया। अंतिम समय में कोई सदस्य दगा न दे जाए, इसके लिए उनके प्रमाण पत्र तक रखवा लिए। शनिवार को कुछ सदस्यों ने यह मामला उजागर कर दिया। उसके बाद से सियासी गलियारों में हलचल तेज हो गई।
त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों के परिणाम दो मई को घोषित हो गए, लेकिन उसके बाद ब्लॉक प्रमुख पद के चुनाव टाल दिए गए। अब जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव होने के साथ ब्लॉक प्रमुख के चुनाव कभी भी कराए जा सकते हैं। इसको देखते हुए ब्लॉक में उम्मीदवारों ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। ज्यादा से ज्यादा बीडीसी सदस्यों को अपने पाले में करने के लिए उम्मीदवार पूरा जोर लगाए हुए हैं। ब्लॉक प्रमुख के परिणाम आगामी विधानसभा चुनाव में भी असर डालेंगे। इस वजह से विपक्षी एवं सत्तारूढ दल के वरिष्ठ नेता भी लामबंदी में जुटे हैं। उम्मीदवारों ने थैली खोल दी है। लाखों में बीडीसी सदस्यों की कीमत लग रही है। वहीं, इन सबसे एक कदम आगे चिरगांव के एक रसूखदार उम्मीदवार ने पहले ही अपने खेमे में 40 सदस्य जुटा लिए। उनके जीत प्रमाण पत्र भी अपने पास रख लिए हैं। चालीस सदस्यों का समर्थन मिलने के बाद लड़ाई यहां एकतरफा दिखती है। बता दें, मतदान के लिए बीडीसी सदस्य को चुनाव जीतने के बाद रिटर्निंग अधिकारी से मिले सर्टिफिकेट को दिखाना होता है। तभी उसे मतदान में हिस्सा लेने का मौका मिलता है।
ब्लॉकवार बीडीसी सदस्यों की संख्या
बबीना 82
बड़ागांव 56
मोंठ 80
चिरगांव 73
मऊरानीपुर 85
बंगरा 82
बामौर 70
गुरसराय 71