फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   37 villages of Mauranipur will be irrigated by Ken-Betwa Link Project

Jhansi News: केन-बेतवा लिंक परियोजना से मऊरानीपुर के 37 गांव होंगे सिंचित

Wed, 09 Apr 2025 02:55 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 09 Apr 2025 02:55 AM IST
विज्ञापन
37 villages of Mauranipur will be irrigated by Ken-Betwa Link Project

विज्ञापन
झांसी। विकास भवन सभागार में मंगलवार को जनपद सिंचाई बंधु की बैठक उपाध्यक्ष मनमोहन सिंह की मौजूदगी में हुई। इसमें किसान नेताओं ने केन बेतवा का मुद्दा उठाया। क्योंकि, किसान नेताओं को भ्रम था कि इस योजना से सिर्फ मध्य प्रदेश के जिले ही लाभान्वित होंगे। केन बेतवा निर्माण खंड के शुभम सक्सेना ने उनके भ्रम को दूर किया। उन्होंने बताया कि इस परियोजना से मऊरानीपुर तहसील के 37 गांव की 14,500 हेक्टेयर भूमि स्प्रिंकलर इरिगेशन से सिंचित होगी। सिंचाई व्यवस्था दुरुस्त होने से किसानों की पैदावार अच्छी होगी। बताया कि राजघाट डैम से इस परियोजना के तहत 52 एमसीएम (मिलियन क्यूबिक मीटर) पानी गोविंद सागर डैम तक लाया जाएगा। इसमें से 19 एमसीएम पानी सिंचाई के लिए होगा। इससे ललितपुर की 3500 हेक्टेयर सिंचित होगी। बाकी का 32 एमसीएम पानी पीने के लिए रिजर्व रहेगा। बैठक में उपाध्यक्ष ने बरसात से पूर्व गढूका नाले की सफाई कराये जाने का आदेश दिया गया। बुंदेलखंड किसान मोर्चा के अध्यक्ष महेंद्र शर्मा ने बबीना ब्लाॅक के 15 ग्रामों को सिंचाई सुविधा उपलब्ध कराए जाने के लिए निर्मित परियोजना में प्रस्तावित सीसी लाइनिंग के कार्यों को गुणवत्तापूर्ण कराए जाने की मांग की। बैठक में अविनाश भार्गव, सुनील रिछारिया, राकेश साहू मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed