फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   350 Malkhamb players made world record

Jhansi News: 350 मलखंभ खिलाड़ियों ने बनाया विश्व रिकॉर्ड

Wed, 19 Jun 2024 06:41 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 19 Jun 2024 06:41 AM IST
विज्ञापन
350 Malkhamb players made world record
झांसी। महारानी लक्ष्मीबाई के बलिदान दिवस पर उत्तर प्रदेश लोक एवं जनजाति संस्कृति संस्थान के तत्वावधान में किले की तलहटी में स्थित राजा गंगाधर राव कला मंच पर मलखंभ का प्रदर्शन किया। पहली बार एक मंच पर 350 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग कर हैरतअंगेज प्रदर्शन कर मलखंभ का विश्व रिकॉर्ड कायम किया। वर्ल्ड रिकॉर्ड बुक ऑफ इंडिया की चीफ एडिटर सुषमा नारवेकर ने खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया।
विज्ञापन

मलखंभ के प्रदर्शन में ललितपुर, मथुरा, आगरा, गोरखपुर, छतरपुर सहित प्रदेश के कई जिले के प्रतिभागियों ने प्रतिभाग कर रोम मलखंभ और पोल मल्लखंभ पर खिलाड़ियों ने कई हैरतअंगेज करतब दिखाकर आयोजकों और दर्शकों को आश्चर्यचकित कर दिया। विश्व कीर्तिमान बनाने पर खिलाड़ियों को मेडल और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

एमेच्योर मलखंभ एसोसिएशन के अध्यक्ष संजीव कुमार सरावगी ने बताया कि मलखंभ प्राचीन खेल है। यह गदा युद्ध और मल युद्ध के नाम से भी जाना जाता है। 12वीं शताब्दी में पेशवा बाजीराव द्वितीय के समय में अफगान के दो पहलवान गुलाम और अली नासिक पहुंचे वहां पर उन्होेंने बलम भट्ट दादा देवधर के सभी पहलवानों को युद्ध की चुनौती दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

दादा ने चुनौती को स्वीकार करते हुए उनसे समय मांगा और छह माह बाद मलखंभ का अभ्यास कर दोनों अफगानी पहलवानों को ललकारते हुए चित कर दिया। उत्तर प्रदेश के वाराणसी, कानपुरा के बाद झांसी एवं अन्य जिलों में मल्लखंभ खेल की शुरुआत हुई।

मुख्य अतिथि महापौर बिहारी लाल आर्य, विशिष्ट अतिथि शिक्षक विधायक डॉ. बाबू लाल तिवारी, पूर्व शिक्षा मंत्री रविंद्र शुक्ल, विधान परिषद सदस्य रामतीर्थ सिंघल, राज्य मंत्री हरगोविंद कुशवाहा, प्रदीप सरावगी, नरेश चंद्र अग्रवाल, मलखंभ फेडरेशन ऑफ इंडिया के अध्यक्ष मनपाल सिंह आदि मौजूद रहे। उत्तर प्रदेश लोक एंव जनजाति संस्कृति संस्थान के निदेशक अतुल द्विवेदी ने आभार व्यक्त किया।ा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed