{"_id":"6824f132412a995b6304c0be","slug":"35-years-old-illegal-occupation-removed-from-chak-road-jhansi-news-c-332-1-ban1001-101265-2025-05-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: चक रोड से हटाया गया 35 साल पुराना अवैध कब्जा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: चक रोड से हटाया गया 35 साल पुराना अवैध कब्जा
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
बंगरा। ग्राम पंचायत पलरा में चक रोड पर कुछ लोगों ने पिछले 35 सालों से अवैध रूप से कब्जा कर रखा था। ग्रामीणों ने इसकी शिकायत जिलाधिकारी से की थी। इस पर बुधवार को मौके पर पहुंची प्रशासन और पुलिस की टीम ने चक रोड को कब्जा मुक्त कराया।
ग्राम पंचायत पलरा में चक रोड पर कब्जे की नीयत से दीवार बना दी गई थी। कहीं-कहीं पौधे भी रोप दिए गए थे, जिससे ग्रामीणों का आवागम बाधित बना हुआ था। ग्रामीणों की ओर से इसकी शिकायत जिलाधिकारी से की गई थी। प्रशासन के निर्देश पर तहसीलदार ललित कुमार पांडेय पुलिस और राजस्व विभाग की टीम के साथ ग्राम पलरा पहुंचे। यहां नाप-जोख के बाद चक रोड को कब्जा मुक्त करा दिया गया। कार्रवाई के दौरान राजस्व निरीक्षक तेज सिंह पटेल, लेखपाल राकेश गौतम, अमित खरे, पुष्पेंद्र वर्मा आदि मौजूद रहे।