फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   35 lakhs spent on repair of the house, but the AC is lying bad

Jhansi News: सदन की मरम्मत पर खर्च किए 35 लाख, पर एसी पड़े हैं खराब

Sun, 18 Jun 2023 12:02 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 18 Jun 2023 12:02 AM IST
विज्ञापन
35 lakhs spent on repair of the house, but the AC is lying bad
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

झांसी। नगर निगम सदन की मरम्मत के लिए 35 लाख रुपये खर्च कर दिए गए। मगर छह में से चार एसी खराब पड़े हैं, जिन्हें सुधारा ही नहीं गया। इसके बावजूद 23 जून को होने वाली सदन की बैठक में मेयर, जनप्रतिनिधि और पार्षदों को गर्मी में बैठना पड़ेगा।
नगर निगम में पहली मंजिल पर बने सदन को नए सिरे से तैयार किया गया है। सदन में एकॉस्टिक साउंड सिस्टम लगाया गया है। साउंड सिस्टम के लगने के बाद सदन के अंदर होनेवाला शोर शराबा अब बाहर नहीं आ पाएगा। सदन में 100 लोगों के लिए बैठने की व्यवस्था की गई है। सीटों को अधिक सुविधाजनक बनाया गया है। सदन में बने मंच को भी बड़ा और बेहतर बनाया गया है। ये काम कराने में नगर निगम के करीब 35 लाख रुपये खर्च हो गए। बताया गया कि सदन में लगे छह में से चार एसी खराब हैं। सदन के जीर्णोद्धार का काम जब पूरा हुआ और एसी चलाकर देखे गए तो सिर्फ दो ही चले। इससे सदन में ठंडक ही नहीं हुई। ये हाल तब है, जब यहां पर चुनिंदा लोग थे। जब मेयर, जनप्रतिनिधि के साथ-साथ 60 पार्षद यहां होंगे, तब तो सदन में और अधिक गर्माहट हो जाएगी।
विज्ञापन



नगर निगम सदन का जीर्णोद्धार का काम करीब-करीब पूरा हो गया है। कुछ एसी खराब हैं। अगर वह सुधारने लायक हैं तो उनकी मरम्मत कराई जाएगी। वरना नए लगवाए जाएंगे। - मो. कमर अपर नगर आयुक्त।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed