फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   35 injured in accident

झांसी की बारात की बस कार से टकराई, 35 घायल

Tue, 11 Feb 2020 01:39 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 11 Feb 2020 01:39 AM IST
विज्ञापन
35 injured in accident
35 injured in accident - फोटो : DEHAT
निवाड़ी। अंगिरा कॉलेज के पास सोमवार को दोपहर में बस और कार में टक्कर होने से 30 से 35 सवारियां घायल हो गईं। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। इसके बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन

बस बारातियों को लेकर झांसी से नौगांव की ओर जा रही थी। तभी बस अनियंत्रित होकर सामने से आ रही कार से टकरा गई जिससे बस एवं कार में बैठे अनेक लोग घायल हो गए जिनमें से आठ यात्री गंभीर रूप से घायल हुए हैं। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची डायल 100 की टीम में शामिल रामकृष्ण तथा विवेक खंडारे ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को तत्काल 108 एंबुलेंस की मदद से अस्पताल पहुँचाया। प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायलों को झाँसी मेडिकल कॉलज रेफ र किया गया। जिनमें नत्थू खान, मुकेश आर्य, चन्द्रभान आर्य, उमा दीक्षा, एतराम आदि शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed