फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   35 cows rescued

35 गोवंश को छुड़ाया

Sat, 31 Jul 2021 02:09 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 31 Jul 2021 02:09 AM IST
विज्ञापन
35 cows rescued
बबीना (झांसी)। शुक्रवार को बबीना हाईवे पर टोल प्लाजा के पास बबीना पुलिस ने हिंदू संगठनों की मदद से एक ट्रक से 35 गोवंश बरामद किए है। गोवंश को तस्करी कर ले जाया जा रहा था। इस मामले में पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

सीओ सदर अरुण कुमार चौरसिया ने बताया कि बबीना थाना पुलिस को गोरक्षा दल, बजरंग दल एवं हिंदू राष्ट्रभक्त संगठन के कार्यकर्ताओं ने एक ट्रक में गोवंश ले जाने की सूचना दी। इस पर पुलिस ने बबीना टोल प्लाजा के पहले एक को पकड़कर 35 गोवंश को छुड़ाया। ट्रक पर फर्जी नेम प्लेट लगाकर मवेशियों की तस्करी के लिए ले जाया जा रहा था। पुलिस ने सोहेल खान, मुनीम निवासी राजस्थान एवं माधू निवासी मध्य प्रदेश को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। घटना की सूचना पर एसडीएम झांसी, एसपी सिटी विवेक त्रिपाठी भी मौके पर पहुंच गए थे। किसी प्रकार का विवाद न हो इसके लिए सीपरी, प्रेम नगर एवं रक्सा थाने की फोर्स भी बुला ली गई थी। प्रशासन की मदद से गोवंशों को ग्राम सुकुवां स्थित गोशाला में छुड़वा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed