{"_id":"5f5a6f918ebc3e3954375980","slug":"329-passenger-rejervation-in-train-jhansi-news-jhs1759639132","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुंदेलखंड में 246 व खजुराहो एक्सप्रेस में 329 मुसाफिरों ने बुक कराईं सीटें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बुंदेलखंड में 246 व खजुराहो एक्सप्रेस में 329 मुसाफिरों ने बुक कराईं सीटें
विज्ञापन
रेलगाड़ी
- फोटो : ????????
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी। रेलवे 12 सितंबर से ग्वालियर से वाराणसी के बीच चलने वाली बुंदेलखंड एक्सप्रेस, जीटी एक्सप्रेस, कर्नाटका एक्सप्रेस, खजुराहो कुरुक्षेत्र एक्सप्रेस व यशवंतपुर गोरखपुर एक्सप्रेस का संचालन शुरू कर देगा। ये सभी ट्रेनें झांसी से होकर गुजरेंगी। इन ट्रेनों में बृहस्पतिवार से आरक्षण मिलना शुरू हो गया। पहले दिन बुंदेलखंड एक्सप्रेेस में 246 व खजुराहो कुरुक्षेत्र एक्सप्रेस में 329 मुसाफिरों ने सीटें बुक कराईं। साथ ही आगे की तारीखों के लिए 1461 यात्रियों ने आरक्षण कराए।
कोरोना महामारी के चलते रेलवे ने 23 मार्च से नियमित ट्रेनों का संचालन बंद कर रखा है। इसके बाद देश भर में 11 जून से 15 जोड़ी राजधानी और एक जुलाई से 100 जोड़ी एक्सप्रेस ट्रेनों को स्पेशल ट्रेन बनाकर चलाना शुरू किया था। इनमें चार जोड़ी राजधानी और चौदह जोड़ी एक्सप्रेस ट्रेनें झांसी होकर गुजर रही हैं। तीन सितंबर से झांसी लखनऊ इंटरसिटी व झांसी- इटावा एक्सप्रेस का संचालन शुरू किया गया था।
रेलवे बोर्ड अध्यक्ष ने 40 और ट्रेनें 12 सितंबर से चलाने की घोषणा की है। इसमें पांच ट्रेनें झांसी होकर गुजरेंगी। ये ट्रेनें ग्वालियर से वाराणसी के बीच चलने वाली 01107/01108 बुंदेलखंड एक्सप्रेस, 02615/02616 जीटी एक्सप्रेस, 02627/02628 कर्नाटका एक्सप्रेस, 02591/02592 यशवंतपुर गोरखपुर एक्सप्रेस व 01841/01842 खजुराहो कुरुक्षेत्र एक्सप्रेस हैं। खजुराहो कुरुक्षेत्र एक्सप्रेस नई ट्रेन है। यह ट्रेन अभी तक कुरुक्षेत्र से मथुरा के बीच चलती थी। इस ट्रेन का विस्तार कर दिया गया है।
विज्ञापन
बृहस्पतिवार से उक्त पांच ट्रेनों में रिजर्वेशन मिलना शुरू हो गया। पहले दिन 01107 बुंदेलखंड एक्सप्रेस में फर्स्ट एसी में दो, सेकंड एसी में चार, थर्ड एसी में 36, स्लीपर में 158, जनरल में 46 व 01841 खजुराहो कुरुक्षेत्र एक्सप्रेस के फर्स्ट एसी में दो, सेकंड एसी में चार, थर्ड एसी में 32, स्लीपर में 215 व जनरल कोच में 70 यात्रियों ने सीटें बुक कराईं। यह दोनों झांसी- बांदा ट्रैक पर दौड़ेंगी। इस ट्रैक पर 23 मार्च के बाद से एक भी सवारी गाड़ी उपलब्ध नहीं थी।