फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   3.20 lakh withdrawn from account by giving false promise of PM housing

Jhansi News: पीएम आवास का झांसा देकर खाते से उड़ाए 3.20 लाख

Thu, 15 May 2025 02:29 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 15 May 2025 02:29 AM IST
विज्ञापन
3.20 lakh withdrawn from account by giving false promise of PM housing

विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। पीएम आवास का झांसा देकर साइबर जालसाज ने उल्दन के सिजारा गांव निवासी सबसुख सिंह के खाते से 3.20 लाख रुपये उड़ा दिए। भुक्तभोगी ने साइबर थाना पहुंचकर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। साइबर पुलिस ने मामले की पड़ताल शुरू कर दी है।

थाना उल्दन के सिजारा गांव निवासी सब सुख सिंह प्राइवेट काम करते हैं। उन्होंने पुलिस को बताया कि पिछले माह उनके मोबाइल पर पीएम आवास को लेकर मैसेज आया। इसके साथ एपीके फाइल का लिंक था। लिंक खोलने की कोशिश की, लेकिन लिंक नहीं खुला। तीन दिन बाद उनके मोबाइल पर 1.20 लाख रुपये निकाले जाने का मैसेज आया। करीब 2:46 मिनट बाद दूसरा मैसेज आ गया। इसमें खाते से 2 लाख रुपये निकालने की बात लिखी थी। दोनों मैसेज देखने के बाद उनके होश उड़ गए। उन्होंने तुरंत बैंक को सूचना दी। इसके बाद वह साइबर थाना पहुंचे। साइबर पुलिस ने उनकी तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज करके मामले की पड़ताल शुरू कर दी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed