फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   लक्ष्मीताल की नाप नहीं हो सकी-City

लक्ष्मीताल की नाप नहीं हो सकी-City

Sun, 18 Feb 2018 01:04 AM IST
Updated Sun, 18 Feb 2018 01:04 AM IST
विज्ञापन
लक्ष्मीताल की नाप नहीं हो सकी-City
श्रेणी- सिविक एमीनिटीज
विज्ञापन

----------------------
न लक्ष्मी ताल की नाप हुई, न हटे अवैध होर्डिंग
- थाना समाधान दिवस में व्यस्त रहे लेखपाल और कानूनगो
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी।
ऐतिहासिक लक्ष्मी ताल की जमीन पर अवैध कब्जे चिह्नित करने के लिए शनिवार को नाप होनी थी, लेकिन थाना समाधान दिवस होने के कारण लेखपाल और कानूनगो नहीं मिले। अब सोमवार को नापजोख होगी।
पर्यटन विकास योजना से लक्ष्मीताल का विकास कराने के लिए बीस करोड़ रुपये स्वीकृत हो गए हैं। केंद्रीय पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री उमा भारती ने 90 दिन में काम शुरू करने के निर्देश दिए थे, तो मंडलायुक्त कुमुद लता श्रीवास्तव ने निरीक्षण किया था। यहां कई लोगोें ने तालाब की जमीन पर अवैध कब्जे होने की शिकायत की थी। इस पर मंडलायुक्त ने एसडीएम सदर अनुनय झा को जमीन की नापजोख कर अवैध कब्जे चिह्नित करने के निर्देश दिए थे। नाप के लिए शनिवार का दिन तय हुआ था। नगर निगम की टीम नाप कराने पहुंच गई, लेकिन थाना समाधान दिवस होने के कारण न तो लेखपाल और न ही कानूनगो मिल सके, इस कारण टीम इंतजार करती रही और लौटकर वापस आ गई। संपत्ति अधिकारी चंद्रिका प्रसाद ने बताया कि अब सोमवार को तालाब की नाप की जाएगी।
विज्ञापन

उधर, शनिवार का नगर निगम का अवैध होर्डिंग हटाने का अभियान भी नहीं चला। इसकी वजह लक्ष्मी ताल की नाप बताई गई है। अभियान के दौरान सीपरी बाजार में अंदर की सड़कों पर लगे अवैध होर्डिंग हटाए जाने थे, लेकिन लक्ष्मी ताल की नाप के कारण कार्यक्रम टाल दिया गया था। बाद में लक्ष्मी ताल की नाप भी नहीं हुई। इससे अवैध होर्डिंग हटाने का अभियान भी नहीं चल सका। अपर नगर आयुक्त रोहन सिंह ने बताया कि लक्ष्मी ताल की वजह से अवैध होर्डिंग नहीं हट सकीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed