फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   300 km long journey of Jal Saheliyon started

Jhansi News: जल सहेलियों की 300 किमी जलयात्रा शुरू

Mon, 03 Feb 2025 01:02 AM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी Updated Mon, 03 Feb 2025 01:02 AM IST
विज्ञापन
300 km long journey of Jal Saheliyon started
रामराजा सरकार के प्रांगण से शुरू हुई यात्रा, 18 दिनों तक चलेगी, बुंदेलखंड में जल संरक्षण के प्रति जागरूक करेंगी जल सहेलियां
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ओरछा। रविवार को रामराजा सरकार के पावन स्थल बेतवा नदी के कंचना घाट से जल सहेलियों की जल यात्रा का शुभारंभ हुआ। यात्रा का उद्देश्य बुंदेलखंड में जल संरक्षण, भूजल पुनर्भरण और समुदाय को जल संकट के प्रति जागरूक करना है। निवाड़ी के जिलाधिकारी लोकेश जांगिड़ ने हरी झंडी दिखाकर यात्रा को रवाना किया और जल सहेलियों को सफल यात्रा की शुभकामनाएं दीं।
जल संरक्षण आंदोलन के प्रख्यात कार्यकर्ता जल पुरुष डॉ. राजेंद्र सिंह ने कहा, आज हमारी जल सहेलियां रामराजा सरकार के प्रांगण से निकल रही हैं और 300 किलोमीटर की जल यात्रा के दौरान गांव के बच्चों और बुजुर्गों को यह समझाते हुए आगे बढ़ेंगी कि यदि हम पानीदार रहेंगे, तो इज्जतदार होंगे और यदि पानीदार होंगे, तो मालदार रहेंगे। उन्होंने राजस्थान के जल संकट का उदाहरण देते हुए कहा कि पहले वहां पानी की किल्लत के कारण लोग गांव से पलायन कर गए थे, लेकिन अब जल संरक्षण के प्रयासों से गांव के युवा लौटने लगे हैं। जल संसाधन स्थायी समिति के सदस्य एवं जालौन-गरौठा-भोगनीपुर के सांसद नारायण दास अहिरवार ने कहा कि बुंदेलखंड में जल संकट गंभीर रूप ले चुका है। पहले यहां की नदियां बारहमासी प्रवाहित होती थीं, झरने गिरते थे, लेकिन अब अधिकांश जल स्रोत सूख चुके हैं। परमार्थ समाज सेवी संस्थान के सचिव डॉ. संजय सिंह ने कहा कि जल सहेलियों की यह 18 दिवसीय यात्रा ओरछा के कंचना घाट से शुरू होकर छतरपुर के जटाशंकर धाम में संपन्न होगी।
विज्ञापन




हिमालयन बेसिन रिवर की अध्यक्ष डॉ. इंदिरा खुराना ने जल सहेलियों के प्रयासों की सराहना करते हुए पहली जल सहेली सिरकुंवर के कार्य की विशेष रूप से प्रशंसा की और जल सहेलियों का हौसला बढ़ाया। वाटर फॉर पीपल्स के निदेशक विश्वदीप घोष ने कहा कि जल सहेलियां न केवल पानी के महत्व को समझा रही हैं, बल्कि जल प्रबंधन की आधुनिक तकनीकों को भी गांव-गांव तक पहुंचाने का कार्य कर रही हैं। संचालन समाजसेवी डॉ. मुहम्मद नईम ने किया। नगर परिषद ओरछा के अध्यक्ष शिशुपाल, उपाध्यक्ष अनिल यादव, वरिष्ठ समाजसेवी रामचंद्र शुक्ला, पत्रकार अनिल शर्मा सहित हजारों जल सहेलियां उपस्थित रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed