फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   300 kg onion, 160 kg tomato sold in the market at wholesale rates

थोक दरों पर मंडी में बिका 300 किलो प्याज, 160 किलो टमाटर

Sat, 30 Oct 2021 01:36 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 30 Oct 2021 01:36 AM IST
विज्ञापन
300 kg onion, 160 kg tomato sold in the market at wholesale rates
झांसी। मंडी परिसर में थोक दरों पर फुटकर में प्याज और टमाटर खरीदने वालों की भीड़ उमड़ने लगी है। शुक्रवार को मंडी में 300 किलो प्याज और 160 किलो टमाटर बिका। वहीं, मंडी प्रशासन ने सभी व्यापारियों को थोक दरों पर प्याज, टमाटर की बिक्री के आदेश जारी कर दिए हैं।
विज्ञापन

मंडी में थोक और फुटकर में बिकने वाली सब्जियों के दामों में दोगुने तक का अंतर होने का मुद्दा अमर उजाला ने उठाया था। इसके बाद सब्जी मंडी में सस्ती दरों पर फुटकर में थोक मूल्य पर टमाटर, प्याज की बिक्री काउंटर लगाकर की जाने लगी है। मंडी में लगे काउंटरों पर 15 रुपये किलो में प्याज और 30-32 रुपये में टमाटर की बिक्री हो रही है। शुक्रवार को काउंटरों पर 80 किलो प्याज और 50 किलो टमाटर बिका। वहीं, मंडी प्रशासन ने सभी व्यापारियों को इन्हीं दरों पर प्याज, टमाटर बेचने के आदेश जारी कर दिए थे। ऐसे में व्यापारियों से 220 किलो प्याज और 110 किलो टमाटर लोगों ने खरीदा। मंडी सचिव पंकज शर्मा ने बताया कि कोई भी व्यक्ति मंडी आकर थोक दरों पर फुटकर में टमाटर, प्याज खरीद सकते हैं। काउंटर सुबह आठ से 11 बजे तक लगेंगे। जबकि, इसके बाद लोग व्यापारियों से भी निर्धारित दरों पर ये सब्जियां खरीद सकेंगे।
विज्ञापन

बाहर इन दरों पर बिक रहे
सब्जी मूल्य
टमाटर 50 से 60 रुपये
प्याज 40 से 50 रुपये
(नोट: दरें प्रति किलो में।)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed