फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   300 cusecs of water should be lifted from Parichha Dam and released into Gursarai Canal.

Jhansi News: पारीछा बांध से लिफ्टकर 300 क्यूसेक पानी गुरसराय नहर में छोड़ा जाए

Tue, 25 Feb 2025 12:57 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 25 Feb 2025 12:57 AM IST
विज्ञापन
300 cusecs of water should be lifted from Parichha Dam and released into Gursarai Canal.
- जलशक्ति मंत्री से मिले गरौठा विधायक, गुरसराय नहर की क्षमता बढ़ाने की मांग
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गुरसराय। गरौठा विधायक जवाहर राजपूत ने जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह से मुलाकात की। जिसमें उन्हाेंने गुरसराय मुख्य नहर की क्षमता बढ़ाने के लिए पारीछा बांध से लिफ्ट करके टहरौली के आसपास पाइपलाइन से 200-300 क्यूसेक पानी गुरसराय मुख्य नहर में डलवाए जाने की मांग की।

जलशक्ति मंत्री को दिए पत्र में गरौठा विधायक जवाहर राजपूत ने कहा कि विधानसभा गरौठा के किसानों को फसलों की सिंचाई के लिए पारीछा बांध से गुरसराय मुख्य नहर निकली है, लेकिन लाइनिंग त्रुटिपूर्ण होने से पानी की क्षमता कम हो गई है। सिंचाई के लिए पर्याप्त पानी नहीं मिल पाता है।
विज्ञापन

वर्तमान समय में गुरसराय मुख्य नहर से एरच रजवाहा, भस्रेह रजवाहा व गढ़वई रजवाहा के किसी भी माइनर में सिंचाई के लिए पानी उपलब्ध नहीं है। सिंचाई विभाग के अधिकारी पानी उपलब्ध नहीं करा पा रहे हैं। इससे किसान परेशान हैं। उन्होंने कहा कि गुरसराय मुख्य नहर में पारीछा बांध से लिफ्ट करके टहरौली के आसपास लाइन से 200-300 क्यूसेक गुरसराय मुख्य नहर में पानी डाल दिया जाए तो मुख्य नहर की क्षमता बढ़ जाएगी। जलशक्ति मंत्री ने सिंचाई के लिए पर्याप्त पानी दिए जाने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed