{"_id":"61afb3876ff51d643d6dcd30","slug":"300-big-vehicles-will-hit-the-roads-before-the-elections-jhansi-news-jhs210449489","type":"story","status":"publish","title_hn":"चुनाव से पहले सड़कों पर उतरेंगीं 300 बड़ी गाड़ियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चुनाव से पहले सड़कों पर उतरेंगीं 300 बड़ी गाड़ियां
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी। विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी सरगर्मियां शुरू हो गई हैं। चुनाव और नेताओं के लिए स्टेटस सिंबल माने जाने वाली कारों की बुकिंग भी तेज हो गई है। कार विक्रेताओं के मुताबिक महानगर में चुनाव से पहले 300 बड़ी गाड़ियां सड़कों पर उतरेंगी। हालात यह हैं कि कई नेताओं ने तो तीन-तीन कारों तक की बुकिंग कराई हुई है। इसमें स्कार्पियो, बोलेरो और सफारी की सबसे ज्यादा मांग है। कारों की बंपर बुकिंग को लेकर विक्रेता भी उत्साहित हैं।
कारों को नेताओं के बड़ा स्टेटस सिंबल माना जाता है। चुनाव के वक्त मतदाताआें को लाने ले जाने, प्रचार और अन्य राजनीतिक गतिविधियों के लिए कारों की बड़ी जरूरत होती है। माना जाता है कि जिस नेता के काफिले में जितनी ज्यादा कारें होती हैं, उतना जन समर्थन होता है। इसे लेकर नेता भी कारों की खरीद को लेकर उत्साहित रहते हैं। प्रदेश में विस चुनाव को लेकर सियासी सरगर्मियां तेज हैं। जनवरी-फरवरी में चुनाव संभावित हैं। ऐसे में कारों की बुकिंग भी तेज हो गई है। महानगर के कार कंपनियों के शोरूम संचालकों के मुताबिक चुनाव से पहले 300 बड़ी गाड़ियां महानगर में सड़कों पर उतरेंगीं। इनमें इनोवा क्रिस्टा, फार्च्यूनर, स्कार्पियो, बोलेरो, थार, एक्सयूवी 300, सफारी समेत कई गाड़ियां शामिल हैं। इन गाड़ियों की कीमत 10 लाख से 30 लाख तक है।
बुकिंग बढ़ने से वेटिंग में इजाफा
मौजूदा वक्त में चुनाव के साथ ही नए साल को लेकर भी लोग कारों की बुकिंग करा रहे हैं। हालात यह हो गए हैं कि कारों की लंबी वेटिंग हो गई है। कई कारें तो ऐसी हैं, जिनकी मार्च 2022 और दिसंबर 2022 तक की वेटिंग चल रही है।
विज्ञापन
कार बुकिंग
इनोवा क्रिस्टा 25
फार्च्यूनर 30
स्कार्पियो 55
बोलेरो 50
एक्सयूवी 300 55
सफारी 40
थार 50
कारों की बुकिंग चल रही है। 25 इनोवा क्रिस्टा और 30 फार्च्यूनर की बुकिंग है। इन कारों की जनवरी और मार्च तक की वेटिंग चल रही है। लोग नए साल को लेकर कारों की बुकिंग भी करा रहे हैं। - नितिन सिंह, प्रबंधक, जेएमके-टोयोटा
------------
स्कार्पियो की 55 और बोलेरो की 50 बुकिंग हैं। एक्सयूवी 300 की भी वेटिंग चल रही है। थार को भी लोग पसंद कर रहे हैं। जनवरी तक बड़ी संख्या में कारों की डिलीवरी की जाएगी। - संजय मिश्रा, प्रबंधक, महिंद्रा, झांसी