फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   30 thousand passengers are traveling daily in unreserved trains... Railways will provide relief by increasing coaches in four trains.

Jhansi News: अनारक्षित ट्रेनों में रोज 30 हजार यात्री कर रहे सफर... चार ट्रेनों में कोच बढ़ाकर रेलवे देगा राहत

Fri, 19 Apr 2024 05:00 AM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी Updated Fri, 19 Apr 2024 05:00 AM IST
विज्ञापन
30 thousand passengers are traveling daily in unreserved trains... Railways will provide relief by increasing coaches in four trains.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

झांसी। गर्मी की छुट्टी और सहालगी सीजन में बड़ी संख्या में यात्री ट्रेनों में सफर कर रहे हैं। झांसी से चलने वाली अनारक्षित ट्रेनों में रोज 30 हजार यात्री सफर कर रहे हैं। लगातार बढ़ रही भीड़ को देखते हुए रेलवे ने अब चार ट्रेनों में अतिरिक्त कोच बढ़ाने का फैसला लिया है। झांसी-बांदा मेमू और झांसी-लखनऊ इंटरसिटी, झांसी-कानपुर और झांसी-प्रयागराज पैसेंजर ट्रेन में अतिरिक्त कोच लगाए जाएंगे।

बीते चार दिन से वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी स्टेशन से अनारक्षित, सुपरफास्ट और एक्सप्रेस ट्रेनों में जनरल टिकट पर यात्रा करने वालों की भारी भीड़ उमड़ रही है। स्टेशन पर यात्री संख्या 30 हजार तक पहुंच गई है। बृहस्पतिवार को भी झांसी स्टेशन से हजारों यात्रियों ने अलग-अलग स्टेशनों के लिए यात्रा की। वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी-लखनऊ इंटरसिटी, वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी-बांदा मेमू, झांसी-कानपुर पैसेंजर और झांसी-प्रयागराज पैसेंजर में तो यह हालात थे कि भीड़ देखकर सैंकड़ों यात्री ट्रेन में चढ़े ही नहीं। यात्रियों ने रेलवे से इन ट्रेनों में कोच बढ़ाने की मांग भी की। यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए अब रेलवे ने चारों ट्रेनों में एक से चार तक अनारक्षित कोच बढ़ाने की कवायद शुरू कर दी है।
विज्ञापन

--
वर्जन
चार ट्रेनों में कोच बढ़ाने को लेकर संबंधित विभाग को पत्र लिखा है। ट्रेनों में कोच बढ़ने से यात्रियों को काफी राहत मिल जाएगी।
अमन वर्मा, वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक, कोचिंग।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed