फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   30 kilo silver jwellary police capture

मध्य प्रदेश ले जाए जा रहे तीस किलो चांदी के जेवरात पकड़े

Fri, 23 Oct 2020 12:27 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 23 Oct 2020 12:27 AM IST
विज्ञापन
30 kilo silver jwellary police capture
दतिया/झांसी। बुधवार की रात दतिया जिले की उनाव थाना पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक कार से 30 किलो चांदी के जेवरात बरामद किए हैं। इस मामले में झांसी के दो लोगों को पकड़ा गया। मांगने पर भी वह जेवरातों के कागज नहीं दिखा सके। इस कारण पुलिस ने जेवरातों को जब्त कर ट्रेजरी में रखवा दिया है। साथ ही आयकर विभाग को भी सूचना दे दी है।
विज्ञापन

दतिया जिले की भांडेर विधानसभा सीट पर उप चुनाव होने के चलते झांसी से सटी मध्य प्रदेश की सीमा पर बैरियर लगाकर चेकिंग की जा रही है। उनाव थाना प्रभारी धर्मेंद्र सिंह कुशवाहा ने बताया कि रात करीब आठ बजे झांसी की ओर से उनाव आ रही नैनो कार को रोककर तलाशी ली गई। कार में दो थैले रखे थे, जिनमें चांदी के जेवरात रखे थे। पूछताछ करने पर कार में सवार झांसी के सीपी मिशन कंपाउंड निवासी व्यक्ति ने बताया कि वह चांदी का व्यापार करता है, दतिया में दुकानदारों को जेवरात बेचने के लिए ले जा रहा है। जब उससे चांदी के कागजात मांगे तो वह नहीं दिखा सका। पुलिस के मुताबिक युवक चोरी छिपे उनाव के रास्ते चांदी के जेवरात ले जा रहा था। कार को गोंदू कंपाउंड में रहने वाला युवक चला रहा था। पूछताछ के बाद चांदी को जब्त कर दोनों युवकों को जाने दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed