फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   3 girls were brought from Orissa and sold in Jhansi, main accused arrested by police

Jhansi News: उड़ीसा से लाकर झांसी में बेची गई थी 3 लड़कियां, पुलिस के हत्थे चढ़ी मुख्य आरोपी

Thu, 13 Jul 2023 12:04 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 13 Jul 2023 12:04 AM IST
विज्ञापन
3 girls were brought from Orissa and sold in Jhansi, main accused arrested by police
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

झांसी। तीन नाबालिग लड़कियों की उड़ीसा से तस्करी कर झांसी में बेचने के मामले में बबीना पुलिस ने मुख्य आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया। जबकि उसकी सहेली समेत एक अन्य आरोपी फरार है। पुलिस उनकी भी तलाश में जुटी है। पूछताछ में उसने बताया कि तीनों लड़कियों को एक-एक लाख रुपये में बेच दिया था। किसी तरह एक लड़की पुलिस तक पहुंच गई। इसके बाद पूरे मामले का खुलासा हुआ था।


बबीना पुलिस के मुताबिक उड़ीसा निवासी तीनों किशोरियों की उम्र 13 से 15 साल के बीच है। इसमें दो सगी बहनें और एक उनकी चचेरी बहन है। दिसंबर 2022 में एक युवक से मिलने वह तीनों घर से भाग गई थीं। तीनों सुंदरगढ़ जिले के राउरकेला पहुंची, लेकिन वो युवक नहीं मिला। इस दौरान उनकी मुलाकात राउलकेला निवासी डौली कौर (48) पत्नी चरनजीत से हुई। डौली अपनी एक सहेली के साथ मिलकर तीनों लड़कियों को लेकर झांसी आई। यहां एक-एक लाख रुपये में तीनों लड़कियों का सौदा कर दिया। पुलिस ने डौली को गिरफ्तार कर लिया। अभी उसकी सहेली समेत अन्य आरोपी फरार हैं। इंस्पेक्टर रणविजय सिंह के मुताबिक फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed