फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   2,95,500 farmers registered, farmer registration of 44.92% was completed

Jhansi News: 2,95,500 किसान पंजीकृत, 44.92 फीसदी की हो सकी फॉर्मर रजिस्ट्री

Sun, 03 Aug 2025 12:11 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 03 Aug 2025 12:11 AM IST
विज्ञापन
2,95,500 farmers registered, farmer registration of 44.92% was completed
- विभाग ने किसान फॉर्मर रजिस्ट्री के लिए चलाया अभियान, इसके बाद भी किसानों में नहीं दिख रहा रुझान
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
झांसी। किसान फार्म रजिस्ट्री के प्रति उदासीन रवैया दिखा रहे हैं। जिले में कुल 2,95,500 किसानों में से अब तक मात्र 1,32,763 किसानों ने ही रजिस्ट्री कराई है। यह कुल किसानों का केवल 44.92 प्रतिशत है। हालांकि अभी फॉर्मर रजिस्ट्री कराने के लिए कोई समय सीमा निर्धारित नहीं की गई है। किसानों को लगातार मौका दिया जा रहा है, यदि वह इसे नहीं कराते हैं तो भविष्य में किसान सम्मान निधि से वंचित किया जा सकता है।
सरकार किसानों की फार्मर रजिस्ट्री करा रही है, लेकिन किसान अपनी फार्मर रजिस्ट्री कराने में रुचि नहीं ले रहे हैं। यही वजह है कि झांसी जनपद में 50 फीसदी भी फॉर्मर रजिस्ट्री का आंकड़ा नहीं पहुंच सका है। बताया गया कि सरकारी योजनाओं का लाभ पाने के लिए किसानों को फार्मर रजिस्ट्री कराना आवश्यक है। फार्मर रजिस्ट्री नहीं कराने वाले किसान प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि सहित अन्य योजनाओं से वंचित हो जाएंगे। झांसी जिले में 2,95,500 किसानों पंजीकृत हैं। फॉर्मर रजिस्ट्री के लिए 2,66,627 का लक्ष्य दिया गया है। लेकिन लक्ष्यपूर्ति कई अभियान और कैंप के बाद भी पूर्ण नहींं हो सकी है। एक अगस्त तक जनपद में 1,32,763 किसानों ने फॉर्मर रजिस्ट्री कराई है।
विज्ञापन

........
- सरकार किसानों का फार्मर रजिस्ट्री करा रही है, लेकिन किसान अपना फार्मर रजिस्ट्री करने में रुचि नहीं ले रहे है। सरकारी योजनाओं का लाभ पाने के लिए किसानों को फार्मर रजिस्ट्री कराना आवश्यक है। फार्मर रजिस्ट्री नहीं कराने वाले किसान भविष्य में योजनाओं के लाभ लेने से वंचित हो सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

- महेंद्र पाल सिंह, उप निदेशक, कृषि
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed