फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   2.90 lakh farmers, but only 30,036 have taken crop insurance

Jhansi News: किसान 2.90 लाख, फसली बीमा सिर्फ 30,036 ने कराया

Fri, 18 Jul 2025 01:52 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 18 Jul 2025 01:52 AM IST
विज्ञापन
2.90 lakh farmers, but only 30,036 have taken crop insurance

विज्ञापन




संवाद न्यूज एजेंसी

झांसी। अतिवृष्टि में नष्ट होने वाली फसलों की बीमा योजना का फायदा किसानों को बहुत ही कम मिल पा रहा है। जिले में 2.90 लाख किसान हैं, लेकिन फसली बीमा योजना का लाभ महज 30,036 किसानों को ही मिल सका है। यह आंकड़ा पिछली साल की तुलना में एक चौथाई ही है। इसके लिए किसानों को प्रीमियम कटवाना होता है। किसानों के पास 24 जुलाई तक प्रीमियम कटवाने के आवेदन करने का मौका है।



किसान सम्मान निधि हो या फिर फसल बीमा योजना सहित कई लाभकारी योजनाएं होते हुए भी किसान इसका फायदा नहीं ले पाते हैं। इसे जागरुकता का अभाव कहें या फिर अधिकारियों की हीलाहवाली, आम किसान इन लाभों से अब तक वंचित है। इस साल अति वर्षा के कारण फसलों का नुकसान पहुंच रहा है। सूखा पड़ता तो भी नुकसान होता। ऐसे में फसली बीमा से किसान के नुकसान की भरपाई की गुंजाइश थी, लेकिन पंजीकृत 2.90 लाख किसानों में से अब तक सिर्फ 30,036 किसानों ने ही अपनी फसल का बीमा कराया है। बुधवार को आयोजित तहसील दिवस में किसानों का दर्द झलक रहा था और अपनी पीड़ा से एडीएम को अवगत कराया था। जबकि, पिछले साल खरीफ के सीजन में 1,07,000 किसानों ने फसली बीमा योजना का लाभ लिया था। फसल बीमा की राशि, फसल के प्रकार, क्षेत्र और बीमा कंपनी निर्धारित करती है। किसानों को खरीफ फसलों के लिए दो प्रतिशत और रबी फसलों के लिए डेढ़ प्रतिशत का एक समान प्रीमियम देना होता है। इस संबंध में कृषि अधिकारी कुलदीप मिश्र ने बताया कि किसानों के अब भी बीमा कराने का समय है। इसलिए समय से वह अपना आवेदन विभाग में जमा कराएं और इसका लाभ उठाएं।
विज्ञापन


बीमा का ऐसे लें लाभ

किसान को फसल बीमा पाने के लिए टोल-फ्री नंबर 1800-103-5490 या फिर 14447 पर सीधे 72 घंटों के भीतर नुकसान की सूचना देनी होती है। बीमा कंपनी, संबंधित बैंक, स्थानीय कृषि विभाग, सरकारी या जिला अधिकारियों या राष्ट्रीय फसल बीमा पोर्टल पर भी सूचना दी जा सकती है। टीम के सर्वे करने के बाद किसानों को नुकसान के आधार पर ही लाभ दिया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed