फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   281 religious place remove

पीडब्लूडी ने 281 धार्मिक स्थल हटाने की दी रिपोर्ट

Thu, 18 Mar 2021 12:46 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 18 Mar 2021 12:46 AM IST
विज्ञापन
281 religious place remove
झांसी। जनवरी 2011 के बाद रास्तों व सड़कों के किनारे बने धार्मिक स्थलों को हटाने के शासन के निर्देश के बाद लोक निर्माण विभाग द्वारा दी गई रिपोर्ट में बताया गया कि इस तरह के 281 धार्मिक स्थल हटाए जा चुके हैं। इन्हें अन्य स्थानों पर शिफ्ट कराया जा चुका है।
विज्ञापन

हाल ही में शासन की ओर से जनवरी 2011 के बाद रास्तों और सड़कों के किनारे बनाए गए धार्मिक स्थलों को हटाने के निर्देश दिए थे। उच्च न्यायालय के निर्देशों के क्रम में यह निर्देश शासन की ओर से जारी किए गए थे। शासन ने इसकी रिपोर्ट भी मांगी थी।
विज्ञापन

इस पर लोक निर्माण विभाग के अलग-अलग प्रखंडों ने अपनी रिपोर्ट दी है। प्रांतीय खंड ने 191, निर्माण खंड तीन ने 72 और निर्माण खंड भवन विंग ने 18 धार्मिक स्थलों को सड़क या सड़क के किनारे से हटाए जाने की रिपोर्ट दी है। रिपोर्ट में बताया गया है कि धार्मिक स्थल अस्थायी प्रकृति के थे। सभी को शिफ्ट करा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा राजस्व विभाग, पुलिस विभाग व नगरीय निकायों से भी रिपोर्ट मांगी है। नगर निगम द्वारा ऐसे सभी धार्मिक स्थलों को चिह्नित किया जा रहा है। विदित हो कि जिले के सड़कों के इर्दगिर्द ऐसे कई धार्मिक स्थल बने हुए हैं, जो यातायात में अवरोध पैदा करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed