फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   2.75 lakh students will get special identity card from the new session

Jhansi News: 2.75 लाख विद्यार्थियों को नए सत्र से मिलेगा विशेष पहचान कार्ड

Thu, 01 Feb 2024 02:11 AM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी Updated Thu, 01 Feb 2024 02:11 AM IST
विज्ञापन
2.75 lakh students will get special identity card from the new session
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

झांसी। हर विद्यार्थी को नए सत्र 2024-25 में विशेष पहचान कार्ड दिया जाएगा। इसके लिए जिला स्तर पर यू-डायस पोर्टल पर पंजीकरण का काम चल रहा है। जिसमें अब तक 2.75 लाख छात्र-छात्राओं का ब्योरा दर्ज किया जा चुका है।

विशेष पहचान कार्ड के माध्यम से छात्र का डिजिटल शैक्षिक खाता खोला जाएगा। इसमें विद्यार्थियों का पूरा शैक्षणिक रिकॉर्ड होगा। पहली बार विद्यार्थियों को यूनिक आईडी दी जा रही है। इससे विद्यार्थियाें के नाम से लेकर ब्लड ग्रुप, माता-पिता का नाम, कक्षाओं में अध्ययन एवं विद्यालय का ब्योरा दर्ज होगा। इसका उद्देश्य विद्यालयों में फर्जी प्रवेश एवं शासन से मिलने वाली योजनाओं का सीधा लाभ विद्यार्थी को दिए जाने का है। बीएसए नीलम यादव के अनुसार यू-डायस पोर्टल पर छात्रों की फीडिंग की जा रही है। इससे उनका रिकॉर्ड ऑनलाइन हो जाएगा, साथ ही विशेष पहचान कार्ड भी उनको दिया जाएगा।
विज्ञापन


इतने हुए पंजीकरण
--------------
सरकारी - 13,58,56
समाज कल्याण - 322
अनुदानित - 21,764
गैर अनुदानित - 1,11,327
सैनिक स्कूल - 324
मदरसा गैर अनुदानित - 3506
मदरसा अनुदानित - 914
कस्तूरबा विद्यालय - 538
कुल 2,74,551
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed