फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   27 hundred people can go to ramraja temple

एक दिन में 27 सौ श्रद्धालु करेंगे भगवान रामराजा सरकार के दर्शन

Thu, 01 Jul 2021 01:33 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 01 Jul 2021 01:33 AM IST
विज्ञापन
27 hundred people can go to ramraja temple
एक दिन में 27 सौ श्रद्धालु करेंगे भगवान रामराजा सरकार के दर्शन
विज्ञापन

ओरछा। कोरोना काल में दो माह 26 दिनों बाद दूसरी बार एक जुलाई से सरकार द्वारा जारी गाइड लाइन के अनुसार पर्यटन नगरी ओरछा के विश्व प्रसिद्ध श्रीरामराजा मंदिर को श्रद्धालुओं के लिए खोला जाएगा। श्रद्धालुओं को दर्शन करने के लिए पहले ऑनलाइन बुकिंग करनी होगी।
मंदिर व्यवस्थापक एवं तहसीलदार रोहित वर्मा ने बताया कि दर्शनार्थी ऑनलाइन बुकिंग के बाद रोजाना दिन में सुबह 8 बजे बाल भोग आरती से दोपहर 1 बजे राजभोग आरती तक 1500 लोग तथा शाम 8 बजे संध्या वंदन आरती से रात 10 बजे तक 1200 लोग श्रीराम राजा सरकार के दर्शन कर सकेंगे। इस प्रकार एक दिन में 2700 लोगों के दर्शन सकेंगे। जो दर्शनार्थी बगैर ऑनलाइन बुकिंग किए दर्शनों के लिए पहुंचेंगे उनके लिए मंदिर प्रबंधन द्वारा मंदिर के बाहर एस मशीन लगाई गई है, जिससे तत्काल निशुल्क ऑनलाइन बुकिंग की जाएगी।
विज्ञापन

इस दौरान किसी प्रकार का कोरोना संक्रमण न फैले इस बात को ध्यान में रखते हुए मंदिर प्रबंधन द्वारा रामराजा सरकार के दरबार के अलावा सभी मंदिरों को पारदर्शी प्लास्टिक कवर से ढका गया है। साथ ही फूल माला, प्रसाद चढ़ाने के अलावा मूर्ति, घंटा, रैलिंग छूने की मनाही रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed