फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   263 fake call in control room, report

कंट्रोल रूम पर 263 लोगों ने की फेक कॉल, रिपोर्ट दर्ज होगी

Sun, 12 Apr 2020 12:24 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 12 Apr 2020 12:24 AM IST
विज्ञापन
263 fake call in control room, report
263 fake call in control room, report
झांसी। लॉकडाउन के दौरान प्रशासन हर जरूरतमंद को राशन और भोजन मुहैया करा रहा है। इसके लिए कंट्रोल रूम भी शुरू किया गया है, लेकिन कंट्रोल रूम पर फेक कॉल आने का सिलसिला लगातार जारी है। अब तक प्रशासन के कंट्रोल रूम पर 263 फेक कॉल आई हैं। इसे लेकर डीएम ने एफआईआर कराने के निर्देश जारी किए हैं।
विज्ञापन

शनिवार को डीएम आंद्रा वामसी ने विकास भवन सभागार में समीक्षा बैठक के दौरान कहा कि कंट्रोल रूम में उन्नाव गेट से 73, बीकेडी और आईटीआई से 46-46, नंदनपुरा, खाती बाबा से 40, खुशीपुरा से 30 और शिवाजी नगर से 27 कॉल भोजन की मांग के लिए आए। लेकिन जब भोजन भेजा जाता तो कोई नहीं मिलता और फ ोन भी बंद कर लिया जाता है। ऐसे फ ोन कॉल को चिन्हित करते हुए एफ आईआर दर्ज कराई जाएगी। डीएम ने यह भी कहा कि लॉक डाउन के प्रारंभ में लगभग 70 एनजीओ को भोजन वितरण करने के लिए पास निर्गत किए गए, लेकिन वर्तमान में मात्र 34 एनजीओ क्रियाशील हैं। उन्होंने अक्रियाशील सभी एनजीओ के पास निरस्त करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

डीएम ने कहा कि नगर निगम के 60 वार्डों के सेक्टर प्रभारी अपने क्षेत्र में सामुदायिक रसोई संचालित करें। सभी को 10-10 लाख रुपये की धनराशि आवंटित की जाती है। सामुदायिक रसोई से ही भोजन की आपूर्ति की जाएगी। इसके लिए हर सेक्टर अधिकारी को पर्याप्त मैन पावर उपलब्ध कराया जाएगा। इसमें लेखपाल, अमीन तथा सिविल डिफेंस के वालिंटियर को लगाया जा रहा है। इस मौके पर सीडीओ निखिल टीकाराम फुं डे, एडीएम राम अक्षयवर चौहान, बी प्रसाद, एसडीएम संजीव कुमार मौर्य, नगर मजिस्ट्रेट सलिल पटेल, डीएसओ तीर्थराज यादव मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------------
बुखार, खांसी की दवा लेने वालों की जानकारी दर्ज करेंगे दवा विक्रेता
झांसी। डीएम ने दवा विक्रेताओं के साथ बैठक करते हुए कहा कि कोरोना वायरस महामारी को रोकने के लिए ड्रग विक्रेता प्रशासन का सहयोग करें। यह सुनिश्चित करें कि कोई तेज बुखार, सूखी खांसी, जुकाम की दवा लेने आता है, तो उसकी सारी जानकारी लेते हुए उसे रजिस्टर में दर्ज करें। दवा लेने वाले का नाम, पता, मोबाइल नंबर आदि अवश्य लें। बैठक में सीएमओ डॉ. गजेंद्र कुमार निगम, सहायक आयुक्त अतुल उपाध्याय, औषधि निरीक्षक उमेश कुमार भारती, अध्यक्ष दवा विक्रेता एसोसिएशन राजीव अग्रवाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed