फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   25 thousand people disturb for wter and light

बिजली-पानी के लिए परेशान हुई 25 हजार आबादी

Fri, 08 Jan 2021 01:02 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 08 Jan 2021 01:02 AM IST
विज्ञापन
25 thousand people disturb for wter and light
झांसी। बड़ागांव के दुनारा स्थित 220 केवीए ट्रांसमिशन सबस्टेशन से आने वाली हाईटेंशन लाइन का केबल बक्सा फटने से बृहस्पतिवार की सुबह छह घंटे तक मेडिकल सबस्टेशन से जुड़े पांच हजार घरों
विज्ञापन

की बिजली गुल रही। इससे 25 हजार से अधिक आबादी बिजली के साथ ही पानी के लिए भी परेशान हुई।
बृहस्पतिवार सुबह 5.15 बजे दुनारा ट्रांसमिशन सबस्टेशन से आने वाली हाईटेंशन लाइन का केबल बक्सा दिगारा गांव के पास फट गया। इससे मेडिकल सबस्टेशन तक करंट पहुंचना बंद हो गया। सूचना पर उपखंड अधिकारी निखिल जिंदल, अवर अभियंता संजीव प्रभाकर व अन्य कर्मचारी मौके पर पहुंच गए। करीब 11.15 बजे केबल बक्सा को दुरुस्त किया जा सका। इसके बाद आपूर्ति को सामान्य किया गया। इससे पहले बिजली न आने के कारण जेडीए कॉलोनी, वीरांगना कॉलोनी, पिछोर, गुमनावारा, मेडिकल परिक्षेत्र, मयूर विहार कॉलोनी, करगुवा, कोछाभांवर, सखी के हनुमान, पालर, महाराणा प्रताप नगर, वकील कॉलोनी, अंसल कॉलोनी, बजरंग कॉलोनी व आसपास क्षेत्र के पांच हजार परिवार परेशान रहे।
विज्ञापन

इधर, बृहस्पतिवार को दोपहर 12 बजे से शाम चार बजे तक हंसारी ट्रांसमिशन सबस्टेशन पर रिले बदलने का काम किया गया। इस अवधि में प्रेमनगर और नंदनपुरा सबस्टेशन से जुड़े नगरा, गढ़िया गांव, खैरा, नैनागढ़, ईसाईटोला, खातीबाबा, दीनदयाल नगर, आवास विकास, नंदनपुरा, केके पुरी कॉलोनी, ब्रह्मनगर, अबरीक विहार कॉलोनी समेत आसपास क्षेत्र के लोग परेशान रहे। बिजली न आने से लोगों को पानी तक नसीब नहीं हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

दुकानदारों को दी ब्याज माफी योजना की जानकारी
झांसी। बिजली विभाग के अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को सुभागंज व बड़ा बाजार में भ्रमण कर दुकानदारों को एक मुश्त समाधान योजना की जानकारी दी।
व्यापारियों को बताया गया कि वाणिज्य व औद्योगिक कनेक्शन वाले उपभोक्ताओं को योजना के अंतर्गत सौ प्रतिशत ब्याज माफ किया जा रहा है। उपभोक्ता 31 जनवरी तक अधिशासी अभियंता या उपखंड अधिकारी कार्यालय में पंजीकरण करा सकते हैं। कारपोरेशन की वेबसाइट पर ऑनलाइन भी पंजीकरण करा सकते हैं। पंजीकरण के वक्त उपभोक्ता को मूल बकाया का तीस प्रतिशत धनराशि जमा करना होगा। इस दौरान उपखंड अधिकारी आलोक प्रकाश, बड़ा बाजार व्यापार मंडल अध्यक्ष राजेश बिरथरे, रितेश गंधी, राजीव डेंगरे, संतोष तिवारी, उमेश अग्रवाल, गोव लिखधारी, सुशील रावत, सुमित साहू, धर्मेंद्र जैन व राजीव नगरिया मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed