फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   25 shops allotment cancelled

किसान बाजार की 25 दुकानों का निरस्त हो सकता आवंटन

Mon, 02 Nov 2020 01:57 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 02 Nov 2020 01:57 AM IST
विज्ञापन
25 shops allotment cancelled
kisan - फोटो : kisan
झांसी। प्रीमियम जमा न करने पर किसान बाजार में 25 दुकानदारों का पंजीकरण निरस्त हो सकता है। किसी का दो तो किसी का पांच लाख रुपये तक प्रीमियम बकाया है। सभी को दो बार नोटिस जारी किया जा चुका है। कुल मिलाकर सभी दुकानदारों से कृषि मंडी को 50 लाख रुपये से अधिक वसूलना है।
विज्ञापन

मंडी मार्ग स्थित किसान बाजार वर्ष 2014 में बनकर तैयार हुआ था। 2015 में यहां पर 70 दुकानों का आवंटन किया गया। किसानों और व्यापारियों के लिए प्रीमियम धनराशि अलग-अलग रखी गई। किसानों के लिए करीब साढ़े सात लाख रुपये निर्धारित था तो व्यापारियों के लिए 10 से 12 लाख। प्रीमियम की धनराशि जमा करने के लिए पांच साल का समय निर्धारित था। निर्धारित समयसीमा बीतने के बावजूद 25 दुकानदारों ने प्रीमियम का पूरा पैसा जमा नहीं किया है। मंडी प्रशासन की तरफ से दुकानदारों को दो बार नोटिस भी जारी किया जा चुका है। इसके बावजूद वह पैसा जमा नहीं कर रहे हैं। मंडी सचिव पंकज शर्मा ने बताया कि 25 दुकानदारों ने प्रीमियम धनराशि जमा नहीं की है। दो-दो बार नोटिस भी जारी किया जा चुका है। अब तीसरा और अंतिम नोटिस दिया जा रहा है। इसके बावजूद जो पैसा जमा नहीं करेंगे, उनका आवंटन निरस्त कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed