फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   25 electric buses will run on eight routes, waiting rooms will also be built

आठ रूटों पर दौड़ेंगी 25 इलेक्ट्रिक बसें, प्रतीक्षालय भी बनेंगे

Wed, 17 Nov 2021 01:18 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 17 Nov 2021 01:18 AM IST
विज्ञापन
25 electric buses will run on eight routes, waiting rooms will also be built
झांसी। इलेक्ट्रिक बसों में सफर का इंतजार अब खत्म होने जा रहा है। लोग जल्द ही वातानुकूलित बसों में सफर कर सकेंगे। शासन की तरफ से स्मार्ट सिटी झांसी में ई बसों के संचालन की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। दिसंबर के अंत तक शहर में आठ रूटों पर इलेक्ट्रिक बसें दौड़ने लगेंगी।
विज्ञापन

सिटी सर्विस के लिए 25 एसी बसें आएंगी, जो यात्रियों के लिए आरामदायक और इको फ्रेंडली भी होंगी। रोडवेज की तरफ से आठ रूट तय कर दिए गए हैं। रेलवे स्टेशन, किला, मेडिकल कॉलेज, बस अड्डे से बसों का संचालन किया जाएगा। इन रूटों पर 25 प्रतीक्षालय बनाए जाएंगे। हालांकि प्रथम चरण में अभी आठ प्रतीक्षालय बनाने की तैयारी शुरू हो गई है। नगर निगम द्वारा यात्रियों की संख्या के हिसाब से जगह तलाश की जा रही है। ये शेल्टर आधुनिक रूप से डिजाइन किए जाएंगे।
विज्ञापन

डिपो में बनाया जाएगा चार्जिंग प्वाइंट
-इलेक्ट्रिक बसों की चार्जिंग के लिए निर्माणाधीन डिपो में चार्जिंग प्वाइंट भी बनाएं जाएंगे।
-पीएमआई द्वारा तैयार की जा रही नई इलेक्ट्रिक बसें 45 मिनट में ही चार्ज हो जाएंगी।
- एक बार चार्ज करने पर 120 किमी चलेंगी। प्रतिदिन 360 किमी चलाई जाएगी एक बस।
- 25 में से 24 बसों को रूटों पर उतारा जाएगा। जबकि एक बस स्टैंड बाई रखी जाएगी।
- न्यूनतम किराया पांच रुपये और अधिकतम किराया तीस रुपये होगा।
- नगर निगम द्वारा कोछा भांवर में बस डिपो का निर्माण करवाया जा रहा है।
- लो-फ्लोर बसें होने से महिलाएं एवं बुजुर्ग आसानी से चढ़ और उतर सकेंगे।
दिसंबर के अंत तक शहर में सिटी बसों का संचालन करने की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। हमारे पास जब बसें पहुंचेंगी तो हम उन्हें शुरू कर देंगे। सिटी बस सर्विस से आमजन, महिलाओं, विद्यार्थियों बुजुर्गों को सस्ती त्वरित सुविधा मिलेगी। लोगों के धन और समय की बचत भी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

संदीप अग्रवाल, आरएम रोडवेज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed