{"_id":"5ccf3b12bdec22073b651d94","slug":"25-cupels-marrige-7-may","type":"story","status":"publish","title_hn":"25 जोडे़ थामेंगे एक दूजे का हाथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
25 जोडे़ थामेंगे एक दूजे का हाथ
Mon, 06 May 2019 01:05 AM IST
देवेंद्र कुमार
jhansi
jhansi
Published by: देवेंद्र कुमार
Updated Mon, 06 May 2019 01:05 AM IST
विज्ञापन
press confrence
- फोटो : amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी। बुंदेलखंड कुर्मी क्षत्रिय कल्याण समिति के तत्वावधान में सामूहिक विवाह सम्मेलन सात मई अक्षय तृतीया पर होगा। मेडिकल कालेज गेट नंबर दो के सामने जनवासा पैलेस में होने वाले इस कार्यक्रम में पटेल समाज के 25 जोडे़ विवाह बंधन में बंधेंगे।
मेडिकल कालेज स्थित एक स्थानीय होटल में पत्रकारों को केंद्रीय समिति के केंद्रीय अध्यक्ष शिव शंकर पटेल, जिलाध्यक्ष जगरूप सचान और महामंत्री विनोद निरंजन ने संयुक्त रूप से बताया कि सभी जोडे़ बुंदेलखंड के सात और मध्य प्रदेश के 16 जिलों के हैं। सामूहिक विवाह कार्यक्रम के अंतर्गत सुबह 8 बजे पटेल चौक पर सरदार बल्लभ भाई पटेल की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया जाएगा। इसके बाद मेडिकल कालेज के समीप सेलीब्रेशन गार्डन से बारात प्रारंभ होगी। उनके अनुसार कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सतेंद्र सिंह व किरन पटेल होगी। कार्यक्रम में बेटी बचाओ - बेटी पढ़ाओ, पौधारोपण आदि विषयों पर भी लोगों को जागरूक किया जाएगा। इस अवसर पर छत्रसाल निरंजन, डा. पीएल पटेल, राजेंद्र पटेल, सुनील पटेल, एलके सचान, डा. अरविंद निरंजन आदि मौजूद रहे। यह जानकारी केंद्रीय सह महामंत्री डा. विक्रम पटेल ने दी है।