फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   2,400 metric tonnes of DAP in the warehouse, yet farmers are left wandering.

Jhansi News: गोदाम में 2400 मीट्रिक टन डीएपी, फिर भी भटक रहे किसान

Thu, 15 Oct 2026 02:31 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 15 Oct 2026 02:31 AM IST
विज्ञापन
2,400 metric tonnes of DAP in the warehouse, yet farmers are left wandering.
झांसी। सहकारिता सहविभाग के पास डीएपी खाद की उपलब्धता होने के बाद भी तेज गति से परिवहन नहीं हो पा रहा है। मंगलवार को जहां अंबाबाय क्षेत्र में किसान खाद के लिए परेशान रहे तो बुधवार को टोढ़ी फतेहपुर में किसान परेशान हुए। यहां पहले तो डीएपी देरी से पहुंची पर जब पहुंची तो पंचायत सचिव नहीं मिला। इससे खाद वितरण देरी से हो सका। तब तक बड़ी संख्या में किसान इकट्ठा हो गए। मामले का वीडियो भी है।
विज्ञापन

जनपद के सहकारिता के बफर गोदाम में अभी दो हजार चार सौ मीट्रिक टन खाद उपलब्ध है। बावजूद इसके परिवहन की गति धीमी है। मंगलवार को अंबाबाय क्षेत्र में डीएपी की कमी होने के बाद बुधवार तो यहां खाद पहुंची पर टोढ़ी फतेहपुर समिति पर सुबह डीएपी न होने से वे इकट्ठा हो गए। यहां बाद में खाद पहुंची पर सचिव के न होने से किसान समिति के गोदाम पर जमा हो गए। किसानों ने मामले की शिकायत अधिकारियों से की। दोपहर बाद सचिव के पहुंचने पर किसानों को डीएपी बांटी गई। चूंकि अभी कई बड़ी समितियों पर हर रोज जरूरत के हिसाब से कम डीएपी पहुंच रही है इसलिए किसान परेशान हो रहे हैं। मारकुआं व मऊरानीपुर व टोढ़ी फतेहपुर बड़ी समितियां हैं। यहां हर रोज ज्यादा खाद की जरूरत है। हालांकि उपायुक्त सहकारिता कृष्ण कुमार का कहना है कि खाद की कोई कमी नहीं है न ही परिवहन में किसी तरह की देरी हो रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed