फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   23 Kovid positives found, active patients crossed a hundred

23 कोविड पॉजिटिव मिले, सौ के पार हुए सक्रिय मरीज

Wed, 13 Jul 2022 01:00 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 13 Jul 2022 01:00 AM IST
विज्ञापन
23 Kovid positives found, active patients crossed a hundred
झांसी। कोरोना वायरस के 1500 सैंपलों की जांच में मंगलवार को बुजुर्ग समेत 23 संक्रमित मिले हैं। अधिकतर मरीज शहरी इलाकों के रहने वाले हैं। अब झांसी में सक्रिय मरीजों की संख्या सौ के पार पहुंच गई है। मरीज होम आइसोलेशन में हैं।
विज्ञापन

जिले में कोरोना वायरस का दायरा लगातार बढ़ता जा रहा है। करीब तीन महीने बाद मंगलवार को सबसे अधिक कोरोना के 23 केस मिले हैं। वो भी महज 849 नमूनों की जांच में। ये संक्रमित खातीबाबा, मुकरयाना, मसीहागंज, बबीना, नैनागढ़, गुदरी, रक्सा, नंदनपुरा, गुसाईंपुरा, मऊरानीपुर, ईएनटी कॉलोनी, पुरानी मऊ, बाहर सैंयर गेट, पूंछ, पुरानी नझाई बाजार, नई बस्ती, सागर गेट, अलीगोल खिड़की के रहने वाले हैं। वहीं, पिछले चार दिनों के आंकड़ों को देखें तो जनपद में कोरोना के 60 मरीज मिले चुके हैं। अब जिले में 104 सक्रिय मरीज हो गए हैं। 96 मरीज होम आइसोलेशन में हैं। बाकी आठ मरीज दूसरे राज्य और शहर में हैं। रिकवरी रेट घटकर 98.27 प्रतिशत पहुंच गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed