फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   220 haj pilgrims vaccinated

220 हज यात्रियों का हुआ टीकाकरण

Wed, 17 Jul 2019 11:42 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 17 Jul 2019 11:42 PM IST
विज्ञापन
220 haj pilgrims vaccinated
230 हज यात्रियों का हुआ टीकाकरण
विज्ञापन

झांसी। बुधवार को हाफिज सिद्दीकी नेशनल इंटर कॉलेज में चयनित हज यात्रियों के टीकाकरण व प्रशिक्षण कैंप का आयोजन हुआ। इस दौरान हज ट्रेनर मुफ्ती साबिर कासमी ने हज यात्रा के दौरान बरती जाने वाले सावधानियों, नियमों के साथ ही अरकानों को करने की जानकारी दी। शिविर में 230 हज यात्रियों का टीकाकरण किया गया।
इस अवसर पर मुफ्ती साबिर कासमी ने बताया कि हज पर जाना हर मुसलमान का ख्वाब होता है। यात्रा के दौरान कोई समस्या नहीं हो इसके लिए स्वास्थ्य का परीक्षण के साथ ही टीकाकरण जरूरी होता है। हज पर जाने वाले सभी लोगों को बधाई देते हुए कहा कि हज यात्रियों के लिए यह अल्लाह का बेहतर इनाम है। बताया कि हज पर कई देशों के लोग मौजूद रहते हैं। जिनकी भाषा व वेश भूषा भी बिल्कुल अलग रहती है। हज के दौरान पांच दिन में क्या करना है व क्या नहीं करना है इसकी भी जानकारी दी गई। हज कमेटी ऑफ इंडिया की सऊदी अरब में क्या भूमिका है इसको विस्तार से मुसर्रत अली ने बताया। कैंप में हाजी डॉ. इकबाल अख्तर ने चिकित्सा संबंधी जानकारी दी।
विज्ञापन

इस मौके पर जिला हज कमेटी के सचिव अमित प्रताप सिंह ने लोगों को संबोधित करते हुए हज पर जाने वाले सभी हज यात्रियों को बधाई दी। इस मौके पर तनवीर अहमद, अब्दुल जलील, अब्दुल अलीम, ताज मुहम्मद, अजीम उल्ला, नौशाद खान, मुहम्मद उवैस, राशिम हुसैन, एसएम अजीम, साजिद अली मौजूद रहे। संचालन मुहम्मद आरिफ ने व कॉलेज प्रधानाचार्य उस्मान खान ने आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed