{"_id":"687d48562bc7fc73fb0f1d01","slug":"22-of-the-candidates-skipped-the-phd-entrance-exam-jhansi-news-c-11-1-jhs1032-602097-2025-07-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: 22 फीसदी परीक्षार्थियों ने छोड़ी पीएचडी की प्रवेश परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: 22 फीसदी परीक्षार्थियों ने छोड़ी पीएचडी की प्रवेश परीक्षा
विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। बुंदेलखंड विश्वविद्यालय के परीक्षा भवन में दो पालियों में पीएचडी की प्रवेश परीक्षा हुई। 22 फीसदी परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। इसी महीने के अंत तक बीयू परिणाम जारी कर सकता है।
47 विषयों में पीएचडी में प्रवेश के लिए बुंदेलखंड विश्वविद्यालय ने 27 मार्च से सात जुलाई तक ऑनलाइन आवेदन खोले थे। तय तिथि तक 2 हजार से अधिक अभ्यर्थियों ने पीएचडी के लिए आवेदन किया था। नेट या उसके समकक्ष परीक्षा पास करने वालों को प्रवेश परीक्षा से छूट थी। ऐसे में 1509 अभ्यर्थियों को प्रवेश परीक्षा में शामिल होना था। डीन एकेडमिक प्रो. एसपी सिंह ने बताया कि रविवार को पहली पाली की परीक्षा दोपहर 12 से एक बजे तक चली। प्रथम प्रश्नपत्र में 50 सवाल पूछे गए। रिसर्च मेथोडोलॉजी, जनरल एप्टीट्यूड और रीजनिंग से संबंधित प्रश्न शामिल रहे। वहीं, दोपहर 1:30 से 3:30 बजे तक चली द्वितीय पाली की परीक्षा में वस्तुनिष्ठ और विषय से संबंधित 100 सवाल पूछे गए। हर सवाल दो अंक का था। दोनों पालियों में 1190 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए। परीक्षा के दौरान 78.78 फीसदी परीक्षार्थी उपस्थित रहे।
विज्ञापन