फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   जीआईसी में कक्षाएं मिली खाली

जीआईसी में कक्षाएं मिली खाली

Thu, 09 May 2019 03:39 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 09 May 2019 03:39 AM IST
विज्ञापन
जीआईसी में कक्षाएं मिली खाली
जीआईसी में कक्षाएं मिलीं खाली
विज्ञापन


झांसी। जिला विद्यालय निरीक्षक डा. नीरज कुमार पांडेय ने बुधवार को पुस्तक की दुकानों और तीन कालेजों का निरीक्षण किया। कक्षाएं खाली पाने पर उन्होंने प्राचार्य के जरिये शिक्षकों से स्पष्टीकरण मांगा। उन्होंने बृहस्पतिवार को निर्मला कान्वेंट गर्ल्स स्कूल और लक्ष्मी व्यायाम मंदिर इंटर कालेज में एनसीआरटी की पुस्तकों का स्टॉल लगाने के निर्देश दिए हैं।

नया शैक्षिक सत्र शुरू हो चुका है। सभी कक्षाओं में प्रवेश प्रक्रिया और पठन पाठन जारी है। इसे जांचने के लिए जिला विद्यालय निरीक्षक ने राजकीय इंटर कालेज, लक्ष्मी व्यायाम मंदिर इंटर कालेज और पंडित कृष्ण चंद्र शर्मा कन्या इंटर कालेज में निरीक्षण किया। उन्हें राजकीय इंटर कालेज में कक्षाएं खाली मिली। इसके अलावा बच्चों की संख्या भी काफी कम मिली। जिला विद्यालय निरीक्षक के मुताबिक उन्होंने प्राचार्य से सभी शिक्षकों से स्पष्टीकरण मांगने को कहा है। इसके अलावा मानिक चौक, मिनर्वा चौराहा स्थित पुस्तकों की दुकानों में एनसीआरटी की पुस्तकों की उपलब्धता को जांचा। जो यूपी बोर्ड का पाठ्यक्रम है उन्हें इन पुस्तकों की कमी होने की सूचना मिल रही थी।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed