फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   स्मार्ट सिटी के काम शुरू होंगे-City

स्मार्ट सिटी के काम शुरू होंगे-City

Thu, 03 May 2018 05:44 AM IST
Updated Thu, 03 May 2018 05:44 AM IST
विज्ञापन
स्मार्ट सिटी के काम शुरू होंगे-City
श्रेणी - सिविक एमीनिटीज
विज्ञापन

----------------------
धरातल पर उतरेगी स्मार्ट सिटी परियोजना
सब हेड... गुलाबी शौचालय और ओपन जिम बनेंगे
- 30 मीटर ऊंचा तिरंगा लगाया जाएगा।
- जल्द निकाला जाएगा काम शुरू करने को टेंडर
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। पिछले चार सालों से कागजों में झूल रही स्मार्ट सिटी परियोजना के अब धरातल पर उतरने के दिन आ गए हैं। शुरुआत तीन कामों से होगी, इनमें महिलाओं के लिए गुलाबी शौचालय का निर्माण, पार्कों में ओपन जिम और 30 मीटर ऊंचा तिरंगा लगाना शामिल है। इसके प्रारूप पर नगर निगम की मुहर लग गई है। जल्द टेंडर प्रक्रिया पूरी कर वर्क आर्डर जारी कर दिया जाएगा।
केंद्र में भाजपा सरकार बनने के बाद से झांसी को स्मार्ट सिटी बनाने की कवायद की जा रही है। लंबी जद्दोजहद के बाद पिछले साल केंद्र सरकार द्वारा शहर का चयन स्मार्ट सिटी के लिए कर लिया गया, परंतु अब तक इस परियोजना से जुड़ा कोई भी काम धरातल पर नहीं उतर पाया है। लेकिन, जल्द ही यह योजना साकार रूप लेनी वाली है। शुरुआत तीन कामों से होने जा रही है, जिसका खाका तैयार कर लिया गया है। स्मार्ट सिटी परियोजना के मुख्य कार्यकारी अधिकारी/ नगर आयुक्त प्रताप सिंह भदौरिया ने इसके प्रारूप पर हस्ताक्षर कर दिए हैं। औपचारिकताएं पूरी करने के बाद जल्द ही वर्क आर्डर जारी कर दिए जाएंगे।
विज्ञापन


यह होंगे काम
------------
फोटो (ग्राफिक्स)...
महिलाओं के लिए बनेंगे पांच गुलाबी शौचालय
स्मार्ट सिटी के कामों की शुरूआत महिलाओं के लिए गुलाबी शौचालय के निर्माण से शुरू होगी। पांच गुलाबी शौचालय बनाए जाएंगे, जिसमें प्रत्येक शौचालय पर 35 लाख रुपये खर्च आएगा। 65 वर्ग मीटर जगह में बनने वाले गुलाबी शौचालय में 24 घंटे बिजली और पानी की सुविधा रहेगी। इन शौचालयों में बच्चों के खेलने की सुविधाएं रहेंगी। पीने का साफ पानी मिलेगा और सेनेटरी नैपकिन इधर- उधर न फेेंका जाए, इसलिए इंसीनरेटर लगाया जाएगा, जिसमें डालने से नैपकिन नष्ट हो जाएगा। गुलाबी शौचालय जिला महिला अस्पताल के सामने कोतवाली परिसर में, मालिनों का तिराहा के आगे बड़ा बाजार में, बुंदेलखंड कालेज के सामने खाली जगह पर, कलेक्ट्रेट के मेन गेट के सामने और सीपरी बाजार में आर्यकन्या इंटर कालेज के पास बनाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


फोटो (ग्राफिक्स)...
दो पार्कों में बनेंगे ओपन जिम
सीपरी बाजार के मसीहागंज में स्थित मान्यवर कांशीराम पार्क और महारानी लक्ष्मीबाई पार्क में ओपन जिम बनेंगे। जहां पार्क में घूमने आने वालों को व्यायाम करने की सुविधा मिलेगी। एक जिम पर 12 लाख रुपये खर्च होंगे। जिम में पार्कों में सैर सपाटा करने आने वाले लोग व्यायाम कर सकेंगे। यह सुविधा नि:शुल्क मिलेगी।

फोटो (ग्राफिक्स)...
30 मीटर ऊंचा तिरंगा लगेगा
स्मार्ट सिटी मिशन योजना के तहत झांसी के ऐतिहासिक दुर्ग की तलहटी में स्थित राष्ट्रकवि मैथिलीशरण गुप्त पार्क में 30 मीटर ऊंचा झंडा लगाया जाएगा। इस पर 15 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। माना जा रहा है कि यह झंडा पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र रहेगा। उल्लेखनीय है कि स्मार्ट सिटी योजना के तहत देश में चुने गए सभी शहरों में इस तरह का झंडा लगाया जा रहा है।


जल्द निकालेंगे टेंडर
मुख्य कार्यकारी अधिकारी/ नगर आयुक्त ने प्रारूप पर हस्ताक्षर कर दिए हैं। टाउन प्लानर और बिजली विभाग के अधिशासी अभियंता के हस्ताक्षर होने के बाद टेंडर निकाला जाएगा और जल्द काम शुरू होगा।
- एके शर्मा, नोडल अधिकारी, स्मार्ट सिटी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed