फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   अब चार मंजिला नई बैरक में रहेंगे सिपाही-City

अब चार मंजिला नई बैरक में रहेंगे सिपाही-City

Tue, 14 Nov 2017 09:46 PM IST
Updated Tue, 14 Nov 2017 09:46 PM IST
विज्ञापन
अब चार मंजिला नई बैरक में रहेंगे सिपाही-City
फोटो..
विज्ञापन

जल्द सुविधाजनक बैरकों में रहेंगे सिपाही
पुलिस लाइन के सामने चल रहा है निर्माण
अगले साल जून तक पूरा हो जाएगा कार्य
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी।
अंग्रेजों के जमाने की बैरकों में रहने वाले सिपाहियों को रहने के लिए जल्द की सुविधाजनक बैरकें मिल जाएगी। पुलिस लाइन के सामने उनके रहने के लिए चार मंजिला बैरकों के बनाने का कार्य चल रहा है जो अगले साल जून के महीने तक पूरा हो जाएगा।
पुलिस लाइन में तैनात अधिकांश सिपाही बैरकों में रहते हैं। इनमें कई सुविधाएं न होने के कारण सिपाहियों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। विभाग सिपाहियों की सुविधा के लिए पुलिस लाइन के पास ही चार मंजिला बैरक का निर्माण करवा रहा है। जिसमें 208 सिपाहियों के रहने की व्यवस्था होगी। सोलह हजार वर्ग मीटर में बन रही चार मंजिला इमारत में 13 बैरकों का निर्माण हो रहा है। सात करोड़ चौतीस लाख रुपये बनने वाली बैरकों का निर्माण कार्य अगले साल जून तक पूरा हो जाएगा। प्रत्येक बैरक में 16 सिपाहियाें की रहने की व्यवस्था होगी। यह इमारतें पूरी तरह से भूकंप रोधी होगी।
विज्ञापन


1907 में बनी थी पुलिस लाइन
जिले की पुलिस लाइन अंग्रेजों के समय में सन 1907 में निर्माण हुआ था। इसी दौरान ये बैरकें भी बनाईं गईं थी। समय बीतने के बाद पुलिस लाइन में तो सुविधाएं बढ़ाई गईं। लेकिन, आज भी बैरकों की हालत वहीं है। यहां रहने वाले सिपाहियों के लिए सुविधाओं की खासी कमी है। यहां की दीवारें जीर्णशीर्ण हालत में हैं। सर्दी व बरसात के मौसम में तो परेशानी और भी बढ़ जाती है। साथ ही शौचालय बैरकों से काफी दूर होने के कारण भी समस्या पैदा होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह मिलेगी सुविधा
पहली मंजिल की बैरक कई सुविधाओं से लैस होगी। इसमें सिपाहियों के मनोरंजन के लिए मनोरंजन हॉल भी बनेगा। इसमें टीवी से लेकर किताबें व अखबार पढ़ने की सुविधा मिलेगी। साथ ही डायनिंग हॉल, विजिटर रूम, कॉरीडोर की भी सुविधाएं होगी।

फोटो....
तेजी से हो रहा निर्माण कार्य
निर्माणकार्य कंस्ट्रक्शन एवं डिजाइन सर्विसेस यूनिट 36 जल निगम द्वारा तेजी के साथ किया जा रहा है। कार्य अगले जून तक पूरा कर लिया जाएगा।
मोहम्मद अबरार
जूनियर इंजीनियर
सीएनडीएस, यूनिट 36
जल निगम, झांसी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed