फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   मैल्कम बने अध्यक्ष, पलक बनी सचिव

मैल्कम बने अध्यक्ष, पलक बनी सचिव

Sun, 05 Nov 2017 07:02 PM IST
Updated Sun, 05 Nov 2017 07:02 PM IST
विज्ञापन
मैल्कम बने अध्यक्ष, पलक बनी सचिव

विज्ञापन
मैल्कम बने अध्यक्ष, पलक बनी सचिव
सब हेड: यूथ काउंसिल मेें हुआ यूथ एक्जीक्यूटिव कमेटी का चुनाव
क्रासर
- लखनऊ ऑफ डायसिस के दो दिवसीय युवा सम्मेलन का हुआ समापन
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी।
सेंट मार्क्स स्कूल में डायसिस ऑफ लखनऊ की ओर से आयोजित डायसिसन यूथ काउंसिल में रविवार को यूथ एक्जीक्यूटिव कमेटी का चुनाव हुआ। इसमें इलाहाबाद के मैल्कम जैक्सन अध्यक्ष, झांसी की पलक राज सचिव चुनी गई। इन्हें 26 नवंबर को इलाहाबाद में आयोजित एकता दिवस कार्यक्रम में शपथ दिलाई जाएगी। चुनाव के साथ दो दिवसीय सम्मेलन का समापन हो गया।
चुनाव अधिकारी रेव्हरन नवीन हैरीसन, रेव्हरन जॉन एस स्टीफन, पास्टर अविनाश सिंह, पादरी अमिताभ मलिक, मून नॉक्स व विवियन पॉल की निगरानी में लखनऊ डायसिस के चर्चों के 44 सदस्यों ने वोट दिए। अध्यक्ष पद पर मैल्कम मार्शल ने 25, तो झांसी के अक्षय सिंह ने 24 मत हासिल किए। अन्य पदाधिकारियों में इलाहाबाद की स्वर्णिमा लाल उपाध्यक्ष, इलाहाबाद की रेशल कोषाध्यक्ष बनी। कार्यकारिणी सदस्यों में झांसी के आयुष हैरीसन, एलन राज, प्रतीक, आशीष सिंह, फैजाबाद के सौरभ विलियम, इलाहाबाद की शे लायटिस, गोरखपुर क ी रीना चयनित हुई।
विज्ञापन

काउंसिल के समापन दिवस सुबह राइट रेव्हरन बिशप कोलिन सी थियोडोर ने कहा कि प्रभु चाहता है कि हम उसकी सेवा और आराधना करे। मनुष्य प्रभु का स्वरूप है। हर मनुष्य प्रेम, सहायता और संगति करे। इसी से हमारे देश, समाज का निर्माण होता है। अन्य वक्ताओं में सौरभ विलियम, सैमसन सिंह ने कहा कि आत्म निर्भर बनने के लिए शिक्षित होना जरूरी है। संचालन यूथ डायरेक्टर रेव्हरन मनीष जैदी ने किया। इस अवसर पर अमित विलियम्स आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

हर नया काम करना चाहता है युवा
आज की युवा काफी सक्रिय है। ऊर्जावान है। वह हर नया काम करना चाहता है, जो समाज के विकास के लिए जरु री है। यहां काउंसिल में हमने जाना कि किसी कार्य के लिए कैसे एकजुट हो।

आयुषी सरकार, इलाहाबाद
प्रभु की दुनिया को और खूबसूरत बनाना है
समाज के प्रति युवाओं की क्या जिम्मेदारी है, इस दो दिवसीय काउंसिल में अच्छी तरह से जाना। लक्ष्य बना लिया है कि प्रभु की इस दुनिया को और खूबसूरत बनाएंगे।
नितिन हैरिस, सीपरी बाजार झांसी
कभी न भूलने वाला समय है
काउंसिल में उत्तर प्रदेश के कई जिलों से युवा आए। हमें एक दूसरे को समझने का अवसर मिला। यह कभी न भूलने वाला समय है।
अभिषेक, इलाहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed