{"_id":"59e2387a4f1c1b65548b77e8","slug":"21507997818-jhansi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीयू की झोली में सबसे ज्यादा पदक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीयू की झोली में सबसे ज्यादा पदक
Updated Sat, 14 Oct 2017 09:46 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीयू का लोगो लगाएं
.............................
बीयू की झोली में सबसे ज्यादा पदक
- 31 कुलाधिपति पदकों में यूनिवर्सिटी को मिलेंगे 19
- राजकीय, सहायता प्राप्त कॉलेजों के खाते में दो-दो मेडल
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी।
दीक्षांत समारोह में मिलने वाले सर्वाधिक पदक बुंदेलखंड विश्वविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने अपने नाम कर लिए हैं। 31 कुलाधिपति पदकों में 19 विश्वविद्यालय के मेधावियों को मिलेंगे। वहीं, राजकीय और सहायता प्राप्त कॉलेजों के खाते में सिर्फ दो-दो पदक ही आए हैं।
बुंदेलखंड विश्वविद्यालय का 22वां दीक्षांत समारोह 10 नवंबर को होना है। समारोह में इस बार 31 कुलाधिपति और 40 विन्यासीकृत पदक बांटे जाएंगे। पदकों के लिए मेधावियों की सूची फाइनल हो गई है। यूनिवर्सिटी की फूड साइंस एंड टेक्नोलॉजी की एमएससी की छात्रा मनीषा राय को 89.33 प्रतिशत अंक पाने पर कुलाधिपति स्वर्ण पदक दिया जाएगा। बीयू के मेधावियों ने सर्वाधिक कुलाधिपति पदक अपने नाम कर लिए हैं। दीक्षांत समारोह में स्वर्ण पदक समेत आठ रजत और दस कांस्य पदक बीयू के छात्र-छात्राओं को बांटे जाएंगे। राजकीय और सहायता प्राप्त कॉलेजों की झोली में ज्यादा पदक नहीं गए हैं। राजकीय महिला कॉलेज बांदा की छात्रा सवा नसीम रजत व राजकीय महिला महाविद्यालय झांसी की आकांक्षा झारिया को कांस्य, जबकि नेहरू महाविद्यालय ललितपुर की छात्रा रिचा पुरोहित को रजत व बांदा के अतर्रा पीजी कॉलेज की वंशिका दीक्षित को कांस्य पदक मिलेगा।
बॉक्स..
छात्राओं ने छात्रों को फिर पछाड़ा
कुलाधिपति पदकों में छात्राओं ने छात्रों को फिर पछाड़ दिया है। दीक्षांत समारोह में 31 कुलाधिपति पदकों में 22 छात्राओं को मिलेंगे। सिर्फ नौ पदक ही छात्रों को दिए जाएंगे।