फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   अवैध होर्डिंग: अब प्रभारी मंत्री के समक्ष जाएगा मामला-Dehat

अवैध होर्डिंग: अब प्रभारी मंत्री के समक्ष जाएगा मामला-Dehat

Mon, 19 Jun 2017 08:27 PM IST
Updated Mon, 19 Jun 2017 08:27 PM IST
विज्ञापन
अवैध होर्डिंग: अब प्रभारी मंत्री के समक्ष जाएगा मामला-Dehat
टैग - अमर उजाला अभियान
विज्ञापन

-------------------------
फोटो
-----
विधायक की भी नहीं सुन रहे नगर आयुक्त
सब हेड: अवैध होर्डिंग हटवाने के लिए अब प्रभारी मंत्री से करेंगे शिकायत
क्रासर
नगर निगम के राजस्व को हर माह लग रही 25 लाख रुपये की चोट
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी।
खंडेराव गेट से पंचकुइयां रोड पर तने बेतरतीब होर्डिंग दस दिन बीतने के बाद भी अब तक नहीं हटे हैं। विधायक रवि शर्मा ने इन्हें हटाने के लिए नगर आयुक्त को पत्र लिखा था, जिसे गंभीरता से नहीं लिया गया। अब विधायक ने नगर आयुक्त की शिकायत प्रभारी मंत्री राजेंद्र प्रताप सिंह से करने की बात कही है। उन्होंने बताया कि पूरे शहर में लगे अवैध होर्डिंग से नगर निगम को हर माह 25 लाख रुपये राजस्व की चपत लग रही है।
खंडेराव गेट से पंचकुइयां मार्ग पर किले की दीवार के सहारे एक दर्जन होर्डिंग तने हैं। यह होर्डिंग मानकों को दरकिनार करके लगाए गए हैं। क्योंकि, एक तो चौराहा के आसपास होर्डिंग नहीं लगाने का नियम है, दूसरे यह होर्डिंग फुटपाथ से बाहर की ओर सड़क किनारे लगे हैं, जिससे यहां ट्रैफिक जाम होता है। मनमाने होर्डिंग की वजह से चाट, पकोड़ा, समोसा, बिरयानी, गुटखा और मोमो बेचने वाले हाथ ठेला लगते हैं, जिससे जाम लगता है। खासकर शाम के समय यहां लगने वाला जाम आने-जाने वालों को बहुत परेशान करता है।
विज्ञापन

‘अमर उजाला’ ने इस समस्या को उठाया तो विधायक रवि शर्मा ने एक सप्ताह में इन्हें हटवाने का आश्वासन दिया था। महापौर किरन वर्मा और विधायक रवि शर्मा ने अवैध होर्डिंग हटाने के लिए नगर आयुक्त को चिट्ठी लिखी थी, लेकिन दोनों के पत्रों का असर नहीं हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


ठेका लेने वाली कंपनी शुरू नहीं कर सकी काम
मार्च में नगर निगम क्षेत्र में होर्डिंग लगाने के लिए मीडास कंपनी का ठेका दिया गया था। इसमें शर्त थी कि नगर निगम सभी अवैध होर्डिंग चिह्नित करके हटवाएगा। इसके लिए नगर निगम ने रोस्टर लगाकर काम शुरू किया, लेकिन ठेकेदारों के दबाव में काम रोक दिया गया। अब स्थिति यह है कि जिस कंपनी को ठेका मिला है, वह होर्डिंग स्थलों पर कब्जा नहीं मिलने के कारण राजस्व जमा नहीं कर रही है और दूसरे ठेकेदार अवैध तरीके से होर्डिंग लगाकर मालामाल हो रहे हैं। इससे नगर निगम को प्रति माह 25 लाख रुपये की चपत लगाई जा रही है। मार्च से अब तक 75 लाख रुपये की चपत नगर निगम को लग चुकी है।

हटाने से पूर्व वीडियोग्राफी कराई जाएगी
नगर आयुक्त ने प्रभारी विज्ञापन को पत्र लिखकर निर्देश दिए हैं कि मोबाइल की दुकानों के बाहर लगे बड़े-बडे साइन बोर्ड, बिना मानक के कैंटीलीवर और यूनीपोल की वीडियोग्राफी कराएं। यदि अवैध लगाए गए हैं तो उन्हें हटवाएं। उन्होंने पूरी प्रचार सामग्री की वीडियोग्राफी कराने के निर्देश दिए हैं।


आज करेंगे शिकायत
पंचकुइयां रोड पर लगे होर्डिंग हटाने को कहा गया था, लेकिन अब तक नहीं हट सके हैं। मंगलवार को जिला के प्रभारी मंत्री राजेंद्र प्रताप सिंह योग दिवस में शामिल होने आ रहे हैं। उनसे शिकायत की जाएगी कि अवैध होर्डिंग हटवा दें, ताकि रास्ता साफ हो जाए।
- रवि शर्मा
सदर विधायक

जल्द हटवाएंगे
व्यस्तता के कारण होर्डिंग हटाने की नियमावली नहीं समझ सके हैं। लेकिन, इतना तो तय है कि जो भी अवैध होर्डिंग लगे हैं, वह जल्द हटवाए जाएंगे।
- प्रताप सिंह भदौरिया
नगर आयुक्त
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed