फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   21 carore bijli chori in lockdown

60 दिन के लॉकडाउन में 21 करोड़ की चोरी हो गई बिजली

Thu, 28 May 2020 01:39 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 28 May 2020 01:39 AM IST
विज्ञापन
21 carore bijli chori in lockdown
21 carore bijli chori in lockdown
झांसी। कोरोना महामारी में लगाए गए लॉकडाउन के दौरान 60 दिन में 21 करोड़ की बिजली चोरी हो गई। मजबूरन अब बिजली विभाग ने चोरों के खिलाफ अभियान छेड़ दिया है। इस काम के लिए विजिलेंस व बिजली थाना पुलिस को लगाया गया है। शुरूआत में 25 गांव चिह्नित किए गए हैं, जिनसे विभाग को बिलकुल भी पैसा नहीं मिल रहा है। बुधवार को गुरसराय के धवारी, पसारी व बेंदा गांव में छह लोगों को बिना कनेक्शन के ट्यूबवेल चलाते पकड़ा गया। यह सभी मैंथा की खेती कर रहे थे।
विज्ञापन

जनपद के ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली विभाग के 1.10 लाख उपभोक्ता हैं। इन उपभोक्ताओं पर चार सौ करोड़ का बकाया चल रहा है। एक महीने में ग्रामीण क्षेत्र के लोग न्यूनतम 21 करोड़ की बिजली का उपभोग करते हैं, जबकि बदले में 12 से 14 करोड़ की विभाग को मिल पाते हैं। लॉकडाउन में यह राजस्व घटकर दो से तीन करोड़ रह गया है। साथ ही इस अवधि में चोरी और अन्य लाइन लॉस 70 फीसदी तक बढ़ गए हैं। 60 दिन के लॉकडाउन में 21 करोड़ की बिजली चोरी हो गई। इस घाटे को कुछ कम करने के लिए विभाग ने बिजली चोरों को पकड़ना शुरू कर दिया है। इस काम के लिए विजिलेंस व बिजली थाना पुलिस को लगाया गया है। शुरूआत में 25 गांव चिह्नित किए गए हैं, जिनसे बिलकुल भी पैसा नहीं मिल रहा है। बुधवार को गुरसराय के धवारी, पसारी व बेंदा गांव में छह लोगों को चोरी की बिजली से ट्यूबवेल चलाते पकड़ा गया। यह सभी मैंथा की खेती कर रहे थे।
विज्ञापन

- जिन गांवों को चिह्नित किया गया है। उन गांवों के सबसे ज्यादा ट्रांसफार्मर फुंक रहे हैं। पैसा बिलकुल नहीं मिल रहा है। यही कारण है कि इन गांवों में बिजली चोरी पर लगाम कसने के लिए विजिलेंस व बिजली थाना पुलिस के एक निरीक्षक, पांच उपनिरीक्षकों समेत 30 कर्मचारियों को लगाया गया है। जो ज्यादा बिजली चोरी कर रहे हैं उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज होगा। जरूरतमंदों को चेतावनी देकर छोड़ा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

जेपीएन सिंह, अधीक्षण अभियंता ग्रामीण।
इन गांवों को किया गया चिह्नित
मऊरानीपुर के चुरारा, धवाकर, स्यावरी, मड़वा, स्यावनी, पठगुवां, सिजौरा, गुरसराय क्षेत्र के बेला, बसारी, धवारी, पूछी, एवनी, सहपुरा, गुड़ा, सिमरधा, चिरगांव क्षेत्र के मियापुर, बघेरा, पचार, लिधौरा, रमैयापुरा, लेवा, गढ़गुवां, बिठरी, रनगुवां व अतपेई गांव को चिह्नित किया गया है।
सबस्टेशन का नाम लॉकडाउन में चोरी
मऊरानीपुर पांच करोड़
गुरसराय चार करोड़
मोंठ दो करोड़
चिरगांव तीन करोड़
बबीना दो करोड़
बरुआसागर दो करोड़
बंगरा दो करोड़
टहरौली एक करोड़
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed