फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   21 bakayedar three carore rupees

शहर के 21 बकायेदार अदा नहीं कर रहे साढ़े तीन करोड़ का गृहकर

Fri, 09 Sep 2022 12:39 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 09 Sep 2022 12:39 AM IST
विज्ञापन
21 bakayedar three carore rupees
झांसी। नगर निगम के गृहकर विभाग के अफसरों एवं कर्मचारियों की नियमित निगरानी नहीं होने के कारण महानगर के 21 बड़े बकाएदारों पर साढ़े तीन करोड़ रुपये से अधिक का गृहकर बकाया है। सालों बीत जाने के बाद नगर निगम ने बकाएदारों की सूची को तैयार किया है। सभी को नोटिस जारी किए जा रहे हैं।
विज्ञापन

गृहकर वसूली की जिम्मेदारी नगर निगम के गृहकर विभाग के कंधों पर है। गृहकर वसूली के लिए कर्मचारियों को नियुक्त किया गया है। लेकिन कर्मचारियों द्वारा नियमित वसूली नहीं करने के कारण शहर के पचास से अधिक बकाएदार ऐसे हैं जिनके ऊपर पांच लाख से अधिक का बकाया है। निगम द्वारा जारी की गई सूची के अनुसार इक्कीस बड़े बकाएदाराें पर लगभग साढ़े तीन करोड़ रुपये का गृहकर बकाया है। सरकार द्वारा वसूली का आदेश जारी करते ही नगर निगम के अफसर हरकत में आए और सभी बकाएदारों को नोटिस जारी करते गृहकर जमा करने का आदेश जारी करते हुए सप्ताह भर का समय तय किया गया है। तय समय सीमा बीत जाने के बाद कुर्की की कार्रवाई अमल में लाने का फैसला लिया गया है। नगर आयुक्त पुलकित गर्ग ने बताया सभी बड़े बकाएदारों की सूची बनाई गई है। सभी को नोटिस जारी करते हुए सप्ताह भर का समय दिया गया है। सप्ताह भर के बाद कुर्की की कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed