फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   फसल के अवशेष जलाने वाले 22 किसान चिह्नित

फसल के अवशेष जलाने वाले 22 किसान चिह्नित

Thu, 09 May 2019 02:44 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 09 May 2019 02:44 AM IST
विज्ञापन
फसल के अवशेष जलाने वाले 22 किसान चिह्नित
फसल के अवशेष जलाने वाले 22 किसान चिह्नित
विज्ञापन


झांसी। खेतों में फसलों के अवशेष (पराली) जलाने वाले चिरगांव थाना इलाके के 22 किसान चिह्नित कर लिए गए हैं। एडीएम के निर्देश पर चिरगांव थाने से ये रिपोर्ट भेजी गई है। जिले के सभी तहसीलों से पराली जलाने वाले किसानों को ब्योरा इकट्ठा किया जा रहा है।
हार्वेस्टर से फसल की कटाई के बाद खेत में उसके अवशेष रह जाते हैं। ज्यादातर किसान इन्हें जला देते हैं। जबकि, नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (एनजीटी) ने इसे प्रतिबंधित कर रखा है। इस पर जुर्माने का भी प्रावधान है। खेतों में फसलों के अवशेष जलाने से मिट्टी के जीवाश्म भी जल जाते हैं। इससे मिट्टी की उर्वरा क्षमता कम हो जाती है। वायु प्रदूषण के साथ-साथ चिंगारी से आसपास के इलाकों में आग का खतरा भी बना रहता है।
विज्ञापन

पिछले दिनों अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) नगेंद्र शर्मा ने भ्रमण के दौरान चिरगांव में खेतों में फसलों के अवशेष जलते पाए थे। इस पर उन्होंने चिरगांव थानाध्यक्ष से अवशेष जलाने वाले किसानों को चिह्नित कर जुर्माना वसूलने के निर्देश दिए थे। चिरगांव थाना पुलिस ने क्षेत्र के 22 किसान चिह्नित किए हैं, जिन्होंने अपने फसलों के अवशेष जलाए हैं। उधर, अपर जिलाधिकारी ने जिले के सभी उप जिलाधिकारियों से भी पराली जलाने वाले किसानों की रिपोर्ट मांगी है। इन सभी किसानों से जुर्माना वसूला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed