{"_id":"5cc219c0bdec221464539557","slug":"201556224448-jhansi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लाठियों से पीटकर ग्रामीण की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लाठियों से पीटकर ग्रामीण की हत्या
विज्ञापन
लाठियों से पीटकर ग्रामीण की हत्या
ललितपुर। बृहस्पतिवार की सुबह थाना जाखलौन क्षेत्र के गणेशपुरा में एक ग्रामीण की लाठियों से पीटकर हत्या कर दी गई। आरोप है कि घटना के पीछे दोनों भाइयों में बराबर जमीन होने के बाद भी मृतक प्रभु अहिरवार की फसल अधिक होने से मनमुटाव था। पुलिस ने हत्यारोपी भाई को हिरासत में ले लिया है। एसपी के अनुसार उससे पूछताछ जारी है।
बृहस्पतिवार की सुबह जाखलौन के गणेशपुरा निवासी प्रभु अहिरवार (40) पुत्र गोरेलाल का अपने भाई से जमीन में हुई अधिक फसल को लेकर विवाद हो गया, इस पर दोनों में गाली-गलौज हो गई। इसके बाद प्रभु खेत पर चला गया और पीछे से उसका भाई लाठियां लेकर पहुंच गया। आरोप है कि उसने प्रभु को लाठियों से पीट-पीटकर अधमरा कर दिया। कुछ देर बाद प्रभु का पुत्र दीपक भी खेत पर पहुंच गया, जहां उसने अपने पिता को लहूलुहान हालत में अचेत पड़ा देखा। उसके अनुसार उसके चाचा उन्हें मार रहे थे। दीपक के चिल्लाने पर आरोपी वहां से भाग गया।
दीपक ने गांव में पड़ोसियों को फोन करके बुलाया और लहूलुहान हालत में पिता को लेकर थाने पहुंचा। पुलिस ने गंभीर हालत देख प्रभु को पुलिस कर्मचारी के साथ चिकित्सीय परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेजा गया, लेकिन जिला अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने प्रभु को मृत घोषित कर दिया। मृतक के पुत्र दीपक ने बताया कि उसके पिता की जमीन पर अधिक फसल होने को लेकर पिता और चाचा में विवाद हुआ था। इसी को लेकर बृहस्पतिवार की सुबह उसके चाचा ने पिता के साथ गाली- गलौज की थी और उसके बाद इस घटना को अंजाम दिया। प्रभु के दो पुत्र और लड़कियां हैं, जिनमें एक लड़की की शादी हो चुकी है। उधर, मामले में पुलिस अधीक्षक कैप्टन एमएम बेग ने बताया कि आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।