{"_id":"5cb4e195bdec221454121b9b","slug":"201555358101-jhansi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सात प्रत्याशियों को नोटिस जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सात प्रत्याशियों को नोटिस जारी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सात प्रत्याशियों को नोटिस जारी
झांसी। चुनावी खर्च का ब्योरा देने में लापरवाही सामने आने पर सात प्रत्याशियों को नोटिस जारी किए गए हैं। नोटिस के जरिये जिला निर्वाचन अधिकारी /रिटर्निंग ऑफिसर शिवसहाय अवस्थी ने प्रत्याशियों से स्पष्टीकरण मांगा है।
नियमानुसार चुनाव में होने वाली खर्च का ब्योरा रखने के लिए प्रत्याशियों को अलग से एक व्यय रजिस्टर बनाना है। साथ ही अलग से एक बैंक खाता खोलकर चुनावी खर्च उसी खाते में से किया जाना है। लेकिन, प्रत्याशियों की ओर से इसमें लापरवाही बरती जा रही है।
निर्दलीय प्रत्याशी राजा खटीक, किसान रक्षा पार्टी के गौरीशंकर, निर्दलीय प्रत्याशी सुनील प्रजापति, प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी जगत विक्रम सिंह व्यय रजिस्टर की जांच के लिए व्यय प्रेक्षक के समक्ष उपस्थित नहीं हुए। समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी श्यामसुंदर सिंह का दैनिक लेखा और बैंक लेखा अपूर्ण पाया गया। निर्दलीय रामगोपाल और बुंदेलखंड क्रांति दल की प्रत्याशी श्रुति अग्रवाल द्वारा चुनावी खर्च नकद दर्शाया गया है। उन्हें बैंक खाता खोलने की ताकीद दी गई। साथ ही तीन दिन के भीतर स्पष्टीकरण भी मांगा गया है।