{"_id":"5ca3c21fbdec2213f4135c2a","slug":"201554235935-jhansi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक लाख की नकदी पकड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक लाख की नकदी पकड़ी
विज्ञापन
एक लाख की नकदी पकड़ी
झांसी। पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक व्यापारी को एक लाख रुपये की नकदी के साथ पकड़ लिया। व्यापारी के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जा रही है।
लोकसभा चुनाव के मद्देनजर मंगलवार को एसएसपी के निर्देश पर अलग- अलग स्थानों पर चेकिंग की जा रही थी। इसी बीच जेल चौराहा पर सचल दल प्रभारी बृजमोहन सिंह और उपनिरीक्षक सुनील सिंह ने एक बाइक को रोका। बाइक सवार के पास से एक लाख रुपये बरामद किए। पूछताछ में पता लगा कि बाइक सवार शिवाजी नगर निवासी आफताब है और फल का व्यापार करता है।
व्यापार के सिलसिले में रुपये ले जा रहा था, मगर इस संबंध में वह कोई प्रमाण नहीं दिखा सका। बाद में पुलिस ने नकदी जब्त कर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी। मालूम हो कि, चुनाव के दौरान 50 हजार रुपये से अधिक नकदी लेने पर पाबंदी लगी है।