फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   माध्यमिक शिक्षणेतर कर्मचारी संघ-City

माध्यमिक शिक्षणेतर कर्मचारी संघ-City

Fri, 18 Aug 2017 07:11 PM IST
Updated Fri, 18 Aug 2017 07:11 PM IST
विज्ञापन
माध्यमिक शिक्षणेतर कर्मचारी संघ-City
फोटो
विज्ञापन

----
नियुक्तियों पर लगी रोक हटाने की मांग, दिया धरना
सब हेड: माध्यमिक शिक्षणेत्तर कर्मचारी संघ ने डीआईओएस कार्यालय में किया प्रदर्शन
क्रासर
पुरानी पेंशन व्यवस्था की बहाली को भी उठाई आवाज
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी।
पुरानी पेंशन व्यवस्था की बहाली, कर्मचारियों की नियुक्ति पर लगी रोक हटाने सहित कई अन्य मांगों को लेकर उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षणेत्तर कर्मचारी संघ ने जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में धरना-प्रदर्शन किया।
प्रदेश उपाध्यक्ष दीपक त्रिपाठी ने कहा कि सरकार शिक्षणेत्तर कर्मचारियों के साथ दोहरा रवैया अपना रही है। सरकार ने वादा किया था कि शिक्षणेत्तर कर्मचारियों की शिक्षक पद पर पदोन्नति की जाएगी। प्रदेश संगठन मंत्री हरप्रीत सिंह ने कहा कि यदि सरकार हमारी लंबित मांगों को पूरा करने के लिए शासनादेश जारी नहीं करती हैं, तो शिक्षणेत्तर कर्मचारी बड़ा आंदोलन करेंगे। जिला मंत्री संजय द्विवेदी ने कहा कि सरकार लगातार हमारी मांगों की अपेक्षा कर रही है। इससे कर्मचारियों में बेहद रोष है। जिलाध्यक्ष निरंजन रिछारिया ने कहा कि लिपिकीय ढांचे का पुनर्गठन हो और पुरानी पेंशन व्यवस्था की बहाली हो।
विज्ञापन

धरना दौरान संघ के सदस्यों ने जिला विद्यालय निरीक्षक डा. नीरज कुमार पांडेय को मुख्यमंत्री के नाम संबोधित आठ सूत्रीय मांगों का ज्ञापन दिया। इसमें राजक ीय कर्मचारियों की तरह शिक्षणेत्तर कर्मचारियों को चिकित्सा सुविधा देने, शिक्षक पद की योग्यता रखने वाले शिक्षणेत्तर कर्मचारियों को शिक्षक पद पर पदोन्नति करने, लिपिक एवं चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी पद की नियुक्ति पर लगी रोक को हटाने आदि की मांग की गई। इस अवसर पर भगवत नारायण श्रृंगीऋषि, राजू अग्रवाल, मोहन सिंह राजपूत, मनीष अग्रवाल, विजय कुमार अग्रवाल, गोपाल रायकवार, गोपाला नंद सक्सेना, सतीश चंद्र नायक, अरुण तिवारी, अरविंद तिवारी, पीएन जाटव, साजिद अली सिद्दीकी, एलिक मसीह, सज्जन सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed