फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   समायोजन की काउसंलिंग-City

समायोजन की काउसंलिंग-City

Fri, 21 Jul 2017 09:59 PM IST
Updated Fri, 21 Jul 2017 09:59 PM IST
विज्ञापन
समायोजन की काउसंलिंग-City
आंसुओं ने बताई बाबुओं की मनमानी
विज्ञापन

सब हेड: सरप्लस सूची पर शिक्षकों ने लगाया सवालिया निशान
क्रासर
काउंसलिंग में आए 205 सरप्लस, विकल्प भरे
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी।
मेरे स्कूल में 108 बच्चे हैं। शिक्षकों के चार पद सृजित हैं और इतने ही तैनात हैं। अन्य स्कूलों में कम बच्चे हैं और टीचर ज्यादा हैं। वे सरप्लस सूची में नहीं हैं, हमारा नाम है। गुरसराय के उर्द माध्यम के प्राथमिक स्कूल की एक शिक्षिका ने आंसू बहाते हुए अपनी व्यथा सुना रही थी। उनका आरोप था कि बाबुओं ने सरप्लस सूची में गड़बड़ी की है। शुक्रवार को सरप्लस सूची में शामिल 205 शिक्षक काउंसलिंग के लिए शिक्षा भवन आए, इन्हें शनिवार को तैनाती आदेश मिलने की उम्मीद है।
शुक्रवार को यूईआरसी भवन में सरप्लस शिक्षकों ने रिक्त पद वाले विद्यालय में अपने समायोजन के लिए विकल्प पत्र भरे गए। दिन भर हुई बरसात के बीच शिक्षा भवन में शिक्षकों की अच्छी उपस्थिति रही। शिक्षिकाओं की संख्या भी अच्छी खासी थी। सुबह काउंसलिंग के लिए रिक्त पद वाले विद्यालयों की सूची भी चस्पा कर दी गई, ताकि सरप्लस शिक्षक अपने ब्लाक के स्कूल को च्वॉइस कर विकल्प में भर ले। रिक्त पद वाले विद्यालयों की चस्पा सूची में 137 पद प्राथमिक के और 58 पद उच्च प्राथमिक के खोले गए। बड़ागांव के उच्च प्राथमिक स्कूलों में रिक्त पदों और नगर क्षेत्र के रिक्त पदों की जानकारी सूची में नहीं थी।
विज्ञापन

काउंसलिंग के दौरान सीडीओ ए. दिनेश कुमार, बीएसए हरिवंश कुमार और जिले के सभी खंड शिक्षा अधिकारी मौजूद रहे। बीएसए हरिवंश कुमार ने बताया कि शनिवार को काउंसलिंग कराने वाले शिक्षकों की नई तैनाती दे दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed