फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   स्वकर लागू कर पाने में फिसड्डी नगर पालिका

स्वकर लागू कर पाने में फिसड्डी नगर पालिका

Tue, 04 Jul 2017 08:55 PM IST
Updated Tue, 04 Jul 2017 08:55 PM IST
विज्ञापन
स्वकर लागू कर पाने में फिसड्डी नगर पालिका
स्वकर लागू कर पाने में फिसड्डी नगर पालिका
विज्ञापन

सर्वे कंपनी की लापरवाही की मार झेलेंगे मकान मालिक
कई सालों का एक साथ भुगतान करना होगा स्वकर, नगर पालिका परिषद के अधिकारी
अमर उजाला ब्यूरो
ललितपुर।
नगर पालिका परिषद स्वकर निर्धारण करने के मामले में फिसड्डी साबित हो रही है। जिस संस्था को सर्वे रिपोर्ट तैयार करने का जिम्मा सौंपा गया है, उसने अभी तक इसे पूरा नहीं किया है। इससे मकान मालिकों पर अतिरिक्त भार पड़ना तय माना जा रहा है।
नगर पालिका परिषद मकानों से कर वसूलने के पुराने ढांचे को बदलने के उद्देश्य से स्वकर प्रणाली लेकर आई है। पालिका ने मकानों व प्लाटों के सर्वे का काम अलीगढ़ की एक संस्था को सौंपा है। इस संस्था ने वर्ष 2015 में सर्वे का काम प्रारंभ किया था, जिसे अभी तक पूरा नहीं किया जा सका है। हालांकि सर्वे में मकानों की संख्या में जरूर बढ़ोत्तरी हो गई है। पहले 23 हजार आठ सौ 70 मकान चिह्नित थे। नये सर्वे में संख्या 30 हजार तक पहुंच गई है। इसका सत्यापन का काम चल रहा है। इस दौरान तमाम खामियां निकल रही हैं। कहीं जगह तो वार्ड ही बदल गए हैं। कर अधीक्षक हेमंत सिंह का कहना है कि सर्वे के सत्यापन का काम पूरा होने के बाद उसे साफ्टवेयर पर फीड किया जाएगा। इसके उपरांत कंपनी डिमांड निकालेगी। इसके आधार पर स्वकर तय किया जाएगा। वैसे ही प्रणाली में मकान एवं प्लाट मालिक को स्वकर भरकर देना होगा। इसमें सड़क की चौड़ाई व मकान की बनावट को ध्यान में रखकर टैक्स तय किया जाता है। हर पांच साल में कर निर्धारण करना होता है। जिसे ध्यान में रखकर स्वकर निर्धारण की प्रक्रिया अपनाई जा रही है। वर्ष 2020-21 में पुन कर निर्धारण किया जाएगा। महत्वपूर्ण बात यह है कि नगर पालिका परिषद ने स्वकर को लागू करने के लिए लाखों रुपये से सर्वे कराया है। वित्तीय वर्ष 2017 के दो माह गुजर गए हैं और अभी तक इसे धरातल पर नहीं उतारा जा सका है। यदि इसे वर्ष 2018 में लागू किया गया तो यह दो साल तक चल पाएगा। वर्ष 2021 में नए सिरे से कर का निर्धारण होगा। इसमें पालिका को दोबारा लाखों रुपये खर्च करने होंगे। इतना ही नहीं, स्वकर को लागू करने में हो रही देरी का सीधा असर मकान और प्लाट मालिकों पर पड़ रहा है। मकान मालिकों को वर्ष 2015 से ही स्वकर देना होगा। इस तरह दो या तीन साल का स्वकर जमा करना निर्धन परिवारों के लिए आसान नहीं होगा। इस पूरे मामले में नगर पालिका परिषद के जिम्मेदार अधिकारी मौन हैं।
विज्ञापन


ये होता था कर का निर्धारण
वर्ष 2009-10 में नगर पालिका पांच सदस्यीय कमेटी बनाकर कर निर्धारण की सुनवाई करती थी। इसमें भेदभाव की स्थिति बनी रहती थी। इसके मद्देनजर अब स्वकर की व्यवस्था लाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed