फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   संकट के समय, मोबाइल बंद-Lalitpur

संकट के समय, मोबाइल बंद-Lalitpur

Sat, 17 Jun 2017 10:51 PM IST
Updated Sat, 17 Jun 2017 10:51 PM IST
विज्ञापन
संकट के समय, मोबाइल बंद-Lalitpur
जल संस्थान अफसरों के मोबाइल कनेक्शन कटे
विज्ञापन

पानी की समस्या बताने के लिए परेशान हो रहे लोग
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी।
बिल बकाया होने के कारण निजी कंपनी ने जल संस्थान अफसरों के सीयूजी मोबाइल फोन बंद कर दिए हैं। मोबाइल बंद होने के कारण पानी की समस्या से ग्रस्त लोग शिकायतें दर्ज नहीं करा पा रहे हैं।
महानगर के 29 क्षेत्रों में पेयजल संकट है। जल संस्थान के कंट्रोल रूम और संबंधित क्षेत्र के अवर अभियंताओं के मोबाइल नंबर पर इन क्षेत्रों के लोग प्रतिदिन हैंडपंप खराब होने, टैंकर न पहुंचने, पाइप लाइन से पानी की सप्लाई न होने, लीकेज जैसी 40 से 50 शिकायतें दर्ज कराते हैं। लेकिन, पिछले एक सप्ताह से मोबाइल कंपनी ने जल संस्थान के अधिकारी और अवर अभियंताओं के सीयूजी नंबरों की सेवाएं बंद कर दी हैं। इसमें महाप्रबंधक का नंबर भी शामिल है। इस कारण लोगों को शिकायत दर्ज कराने के लिए मिशन कंपाउंड स्थित जल संस्थान के कार्यालय तक आना पड़ रहा है। ऐसे में अधिकारी और अवर अभियंताओं के कार्यालय में न मिलने पर लोगों की परेशानी और बढ़ जाती है।
विज्ञापन

बताया गया है कि जल संस्थान पर मोबाइल कंपनी का 21 हजार रुपये बकाया है, इस कारण कंपनी ने सेवा रोक दी है।

मेरे निजी नंबर पर करें शिकायत
‘मैंने अपनी शाखा के मोबाइल बिल का बकाया आठ हजार रुपये जमा कर दिया है। इसके बाद भी कंपनी ने सेवा शुरू नहीं की है। कंपनी को पत्र भी लिख दिया है। जब तक सीयूजी नंबर चालू नहीं होते है उपभोक्ता मेरे निजी मोबाइल नंबर 7408555555 पर शिकायत कर सकते हैं।’
विज्ञापन
विज्ञापन

रघुवेंद्र कुमार, अधिशासी अभियंता जल संस्थान।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed